28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Alert: अगले 5 दिनों तक कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और घाट क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

IMD Weather Update: IMD ने 2 अक्टूबर तक महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मुंबई में हल्की बारिश, जबकि पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और घाट क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Sep 28, 2026

Maharashtra weather alert rain

महाराष्ट्र के लिए मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की (AI Image)

Maharashtra Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के लिए पांच दिवसीय मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के तटीय जिलों, पुणे, सतारा और कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं, बिजली कड़कने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मुंबई, ठाणे और पालघर का मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार, 28 से 30 सितंबर के दौरान मुंबई में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 1 और 2 अक्टूबर को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। जबकि पड़ोसी जिले ठाणे में 28 और 29 सितंबर को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हल्की बारिश हो सकती है। कोंकण के पालघर जिले में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

कोंकण में आंधी-तूफान और गरज का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में 29 और 30 सितंबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं, बिजली कड़कने और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पुणे, सतारा और कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों में तूफानी बारिश के आसार

IMD के मुताबिक, पुणे घाट क्षेत्र में 29 सितंबर तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 30 सितंबर को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी तरह सतारा के घाट क्षेत्र में भी आज से 30 सितंबर तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली कड़कने का अलर्ट दिया गया है।

सांगली और सोलापुर जिलों में अगले दो दिन तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मराठवाड़ा और विदर्भ का मौसम अपडेट

मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर, बीड़, लातूर और धाराशिव में 28 और 29 सितंबर को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। जालना, परभणी, हिंगोली और नांदेड़ में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

विदर्भ में फिलहाल बारिश की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने अकोला, अमरावती, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग