27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: सूखाग्रस्त घोषित होने के बाद महाराष्ट्र के कई जिलों में अलर्ट, IMD ने कहा- गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

Maharashtra Rain Alert: IMD ने 1 अक्टूबर तक महाराष्ट्र का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें मुंबई में हल्की बारिश, जबकि मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है।
3 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Sep 27, 2026

rain alert Maharashtra

मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की (Photo: IANS)

Maharashtra Weather Forecast Next 5 Days: महाराष्ट्र में बारिश का दौर अब थमता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुंबई क्षेत्रीय केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मुंबई सहित पूरे कोंकण क्षेत्र में अगले पांच दिनों के दौरान मुख्य रूप से हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। जबकि विदर्भ क्षेत्र के लिए अगले पांच दिन कोई चेतावनी नहीं है।

महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को राज्य के 358 तालुकों में से 265 को सूखा प्रभावित घोषित किया। सरकारी आदेश के अनुसार, प्रभावित तालुके राज्य के कुल क्षेत्रफल के 75 प्रतिशत हिस्से में फैले हैं।

मुंबई में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 सितंबर को मुंबई में हल्की बारिश हो सकती है। 28 सितंबर को हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है, जबकि 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक हल्की बारिश का अनुमान है।

ठाणे से रत्नागिरी तक बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना

ठाणे में 27 सितंबर को हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 28 और 29 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। इसके बाद 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को फिर हल्की बारिश और गरज-चमक का अनुमान है। पालघर में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश तथा कुछ दिनों में गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई गई है।

रायगढ़ और रत्नागिरी में अगले पांच दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों का अनुमान है। दोनों जिलों में बारिश की संभावना सभी पांच दिनों के लिए ‘Very Likely’ बताई गई है। सिंधुदुर्ग में भी हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना है।

पुणे और नासिक में आंधी-बारिश के आसार

पुणे में 27 सितंबर को हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 28 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।

नासिक में 27 सितंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि इसके बाद हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। नासिक के घाट क्षेत्रों में 29 सितंबर को बिजली चमकने, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

घाट क्षेत्रों में तूफानी बारिश की संभावना

IMD ने पुणे, नासिक, सातारा और कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों में कुछ दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। पुणे और नासिक के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। सातारा और पुणे के घाट क्षेत्रों में कुछ दिनों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

मराठवाड़ा के कई जिलों में 'येलो अलर्ट'

अहिल्यानगर में अगले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। छत्रपति संभाजीनगर में 28 सितंबर से हल्की बारिश और गरज-चमक का अनुमान है। जालना और परभणी में 27 और 28 सितंबर को मौसम शुष्क रहने के बाद अगले दिनों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। बीड में कुछ दिनों में गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। बीड और धाराशिव जिले के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

वहीं हिंगोली में अगले पांच दिनों के लिए कोई चेतावनी नहीं है। नांदेड में 27 सितंबर को हल्की बारिश के बाद 28 सितंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग