
महाराष्ट्र के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी (Patrika: IANS/File)
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों का दौर जारी रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुंबई केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और घाट क्षेत्रों में मौसमी गतिविधियों में तेजी आने का अनुमान जताया है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग समेत मराठवाड़ा के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
IMD के अनुसार, मुंबई में 26 सितंबर को हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 27 सितंबर को हल्की बारिश, 28 सितंबर को फिर हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 29 और 30 सितंबर को मुंबई में हल्की बारिश का अनुमान है। इन सभी दिनों में बारिश की संभावना को ‘बहुत अधिक’ बताया गया है।
पालघर में 26 और 27 सितंबर को हल्की बारिश, जबकि 28 से 30 सितंबर तक हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।
वहीं ठाणे में 26 सितंबर को हल्की बारिश, 27 सितंबर को हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें तथा 28 और 29 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अनुमान है। 30 सितंबर को भी हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
रायगढ़ में 26 और 27 सितंबर को हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 28 से 30 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अनुमान है। रत्नागिरी में भी अगले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान है। 26 और 27 सितंबर को हल्की बारिश और गरज-चमक के बाद 28 से 30 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। सिंधुदुर्ग में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है।
पुणे में 26 सितंबर को हल्की बारिश, 27 सितंबर को हल्की बारिश और गरज-चमक तथा 28 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 30 सितंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।
पुणे के घाट क्षेत्रों में 28 सितंबर को 30-40 किमी प्रति घंटे और 29-30 सितंबर को कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।
नासिक जिले में 26 और 27 सितंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद 28 सितंबर को हल्की बारिश और 29-30 सितंबर को हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।
अहिल्यानगर में 26 सितंबर को मौसम शुष्क रहने के बाद 27 और 28 सितंबर को हल्की बारिश और गरज-चमक, जबकि 29 और 30 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।
छत्रपति संभाजीनगर में 26 सितंबर को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक हल्की बारिश और गरज-चमक का अनुमान है। जालना, परभणी और नांदेड़ में भी 26 सितंबर को 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना जताई गई है। इसके बाद इन जिलों में कुछ दिन मौसम शुष्क रहने और 29-30 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है।
जबकि विदर्भ क्षेत्र के भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया जिलों में 24 घंटे तक गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, उसके बाद इस महीने के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
Updated on:
26 Sept 2026 05:09 pm
Published on:
26 Sept 2026 05:09 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
