
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में बारिश का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में अगले पांच दिनों यानी 27 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मुंबई, ठाणे और पालघर में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है, जबकि विदर्भ के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।
IMD के अनुसार, मुंबई, ठाणे और पालघर में अगले 24 घंटे हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि इसके बाद 27 सितंबर तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
वहीं, रायगढ़ में 23 सितंबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 24 से 27 सितंबर के बीच यहां हल्की बारिश का अनुमान है।
रत्नागिरी में बुधवार को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद अगले कुछ दिन हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
सिंधुदुर्ग में 23 सितंबर को कुछ स्थानों पर बिजली के साथ भारी बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। 24 सितंबर को भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसके बाद 25 और 26 सितंबर को हल्की बारिश तथा 27 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
पुणे और उसके घाट क्षेत्रों में 23 सितंबर को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पुणे में 24 से 26 सितंबर तक हल्की बारिश का अनुमान है, जबकि 27 सितंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
अहिल्यानगर में भी 23 सितंबर को गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाओं की संभावना है। इसके बाद बारिश में कमी आने की उम्मीद है।
कोल्हापुर, सातारा और घाट क्षेत्रों में भी 23 और 24 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। घाट क्षेत्रों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक हवा चल सकती है।
मराठवाड़ा के कई जिलों में भी अच्छी बारिश हो सकती है। नांदेड में 23 और 24 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का अनुमान है। 25 सितंबर को भी गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी रहेगी।
लातूर में अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। 24 सितंबर को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है, जबकि 25 सितंबर को तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।
धाराशिव में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना है। 24 और 25 सितंबर को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं।
चंद्रपुर और गढ़चिरौली में 23 सितंबर को भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। 24 और 25 सितंबर को दोनों जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 26 सितंबर को भी भारी बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।
गोंदिया में 23 सितंबर को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 24 सितंबर को भारी बारिश और 25 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। 26 सितंबर को भी भारी बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।
नागपुर में 23 सितंबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ गरज-चमक की संभावना है। 24 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। 25 सितंबर को भी भारी बारिश और गरज-चमक का अनुमान है। 26 और 27 सितंबर को नागपुर के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई है।
भंडारा में 24 सितंबर को भारी बारिश और 25 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 27 सितंबर को भी भारी बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।
यवतमाल में 23 सितंबर को भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 24 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। 25 सितंबर को भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके बाद कोई चेतावनी नहीं है।