मुंबई

बारिश से हाहाकार! मुंबई समेत महाराष्ट्र के 6 जिलों में रेड अलर्ट, नदियां उफान पर, पुणे में 3 की मौत

Maharashtra Rain Alert : मौसम विभाग ने आज मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे (घाट क्षेत्रों में) और सतारा (घाट क्षेत्रों में) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Jul 25, 2024

Mumbai Rains red alert : मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। ठाणे, पालघर, रायगढ़ और पुणे के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है। उल्हास नदी (Ulhas River) खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस वजह से कल्याण और शहाड शहर में नदी का पानी घुस गया है। पुणे की मुथा नदी (Mutha River) उफान पर है, इससे कई इलाके जलमग्न हो गए है। खड़कवासला डैम (Khadakwasla Dam) भी लबालब भरने से मुसीबत और बढ़ गई है। मुंबई की मीठी नदी (Mithi River) भी अब खतरे के निशान के करीब पहुंच रही है। महाड तालुका (रायगढ़) में सावित्री नदी चेतावनी स्तर को पार कर गई है।

स्कूल-कॉलेज बंद

मौसम विभाग ने आज मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे (घाट क्षेत्रों में) और सतारा (घाट क्षेत्रों में) जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए पुणे जिला प्रशासन ने गुरुवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हुआ, जबकि लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रहीं है।

मीठी नदी का बढ़ रहा जलस्तर-

वहीँ, कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) ने स्कूल और कॉलेजों (1 से 12वीं कक्षा तक) में गुरुवार को छुट्टी घोषित कर दी है। भारी बारिश के चलते बुधवार से ही उल्हास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब कहर बरपाने की ओर है। नदी से सटे इलाके डूब गए है और पानी शहरों में घुस रहा है।

उल्हास नदी उफान पर

करंट लगने से 3 की मौत

पुणे में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी घुस गया है। सिंहगढ़ रोड इलाके की 25 सोसाइटियों में एक हजार से अधिक लोग पानी के कारण फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते 40 दोपहिया वाहन और पांच कारें भी बह गईं। वहीँ, पुणे में पानी में करंट दौड़ने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार तड़के करीब तीन बजे भिड़े ब्रिज क्षेत्र में जेड ब्रिज के पास हुई।

पुणे के तम्हिनी घाट में 24 घंटों में 556 मिमी बारिश-

Updated on:
25 Jul 2024 04:09 pm
Published on:
25 Jul 2024 03:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर