मुंबई

सिगरेट पी रही लड़कियों पर युवक ने कसीं फब्तियां… झगड़ा होने पर सीने और पेट में घोंपा चाकू, मौत

Maharashtra Nagpur Murder: नागपुर में दो युवतियों को स्मोकिंग करते समय घूरने पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।

less than 1 minute read
Apr 08, 2024
File

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सनसनीखेज वारदात हुई है। जहां बाजार में सिगरेट पी रही दो युवतियों से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उनपर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गयी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना हुडकेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में शनिवार रात को हुई। इस वारदात में शामिल दो युवतियों और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना शनिवार रात की है जब दोनों युवतियां कैब से कपड़े खरीदने के लिए बकड़े हॉल के पास पहुंचीं। वह एक पान की दुकान के पास सिगरेट पी रही थी, तभी युवक ने कथित तौर पर उनको घूरकर देखा और फब्तियां कसी, जिस वजह से दोनों युवतियां उससे भिड़ गयीं। यह भी पढ़े-‘नौटंकी बंद करो’, संजय राउत पर भड़की कांग्रेस, कहा- बड़े नेता हो, सुधर जाओ

अधिकारी ने बताया कि मृतक रंजीत राठौड़ ने कथित तौर पर आरोपी जयश्री पानझाडे (24) और सविता सायरे (24) पर अभद्र टिप्पणी की थी। घटना के समय दोनों बाजार में कपड़े खरीदने के लिए आयी थीं। इसके बाद उनके बीच तीखी नोंकझोक हुई।

इसके बाद जयश्री ने अपने 28 वर्षीय दोस्त आकाश दिनेश राउत को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया। रंजीत से उसका भी झगड़ा हो गया। इस बीच गुस्से में आकर उसने रंजीत के सीने और पेट में चाकू मार दिया। फिर मौके से फरार हो गया। बाद में लहूलुहान हालत में रंजीत को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या) और 34 के तहत मामला दर्ज किया और गिरफ्तार कर लिया। रंजीत कपड़ा व्यापारी था और उसकी एक किराने की दुकान भी थी।

Published on:
08 Apr 2024 07:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर