मुंबई

नासिक आर्टिलरी सेंटर में बड़ा हादसा, गोला फटने से 2 अग्निवीरों की मौत

Agniveer Death : महाराष्ट्र में प्रशिक्षण के दौरान धमाका होने से दो अग्निवीरों की मौत हो गई है। देवलाली कैंप थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।
less than 1 minute read
Oct 11, 2024
Agniveer died in Maharashtra

Big Accident in Nashik Artillery Center : महाराष्ट्र के नासिक शहर से दुखद खबर आ रही है। नासिक आर्टिलरी सेंटर (Nashik Artillery Center) में भीषण विस्फोट से दो अग्निवीरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ।

नासिक के देवलाली कैंप स्थित आर्टिलरी सेंटर में ट्रेनिंग के दौरान दो अग्निवीर की दुखद मौत हो गई है। देवलाली कैंप स्थित आर्टिलरी फायरिंग रेंज में 'आईएफजी इंडियन फील्ड गन' से फायरिंग चल रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तभी गोले के फटने से उसका टुकड़ा पीड़ित अग्निवीरों के शरीर में घुस गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस मामले में देवलाली कैंप पुलिस में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। दोनों शहीद अग्निवीरों की पहचान गोहिल विश्वराज सिंह (उम्र 20) और सैफत शित (उम्र 21) के तौर पर हुई है। मामले में आगे की जांच चल रही है।

बताया जा रहा है कि अग्निपथ योजना के तहत देशभर से युवा पिछले साल नासिकरोड स्थित तोपखाना केंद्र (Artillery Center) में बतौर अग्निवीर जॉइन हुए थे।

Updated on:
11 Oct 2024 01:00 pm
Published on:
11 Oct 2024 12:46 pm
Also Read
View All
मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की, फिर आया ऐसा ट्विस्ट एक्सीडेंट बन गया ‘मर्डर कॉन्सपिरेसी’, जानें ‘मशीन’ फिल्म क्यों है चर्चा में

‘आप मेरे पिता की उम्र के हैं’, राम कपूर के विवादित बयान पर इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा

सिया ने दबाव में कबूला केतन की हत्या का गुनाह! वकील का दावा- सबूत नहीं है, मर्डर ट्रायल नहीं चल सकता

‘राधा-कृष्ण के प्यार को बदनाम मत करो’, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर फूटा कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का गुस्सा, वीडियो वायरल

K. भाग्यराज के हार्ट अटैक से निधन के बाद भावुक हुए अनिल कपूर, याद किया ‘बेटा’ और ‘वो सात दिन’ के पीछे का अनसुना किस्सा