30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता की हत्या पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, कहा- ‘महाराष्ट्र में आम आदमी से नेता तक कोई सुरक्षित नहीं’

ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता की हत्या के बाद कांग्रेस नेता अतुल लोंढे पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार पर राज्य में बढ़ती हिंसा, हत्या और अपराध को लेकर सवाल उठाए और इसे सरकार की विफलता बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Ashib Khan

•

Sep 30, 2026

radeep Purnekar

शिवसेना (UBT) नेता की गोली मारकर हत्या

ठाणे में शिवसेना (UBT) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर कांग्रेस नेता अतुल लोंढे पाटिल ने प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसी ही एक घटना नागपुर में भी हुई थी, जहां इसी तरह का प्रयास किया गया था, लेकिन हमारे नेता और कार्यकर्ता बच गए। लेकिन ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या कर दी।

इस दौरान उन्होंने NCRB के आंकड़ों का भी हवाला दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में बलात्कार के मामले बढ़ रहे हैं और हिंसा तथा हत्या की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। यह महाराष्ट्र सरकार और देवेंद्र फडणवीस की स्पष्ट विफलता है। 

कांग्रेस नेता पाटिल ने कहा कि यह बेहद गंभीर स्थिति है। बहुत सारी बातें कही जाती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत क्या है? ज़मीन पर स्थिति यह है कि आम आदमी हो, कोई राजनेता हो या कारोबारी हर कोई असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह विफलता है। देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए। लेकिन बीजेपी में इस्तीफे नहीं होते। 

शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या

बता दें कि ठाणे में मंगलवार रात को शिवसेना-यूबीटी के मानपाड़ा विभाग प्रमुख प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हाल ही में पूर्णेकर ने एक स्थानीय बिल्डर की कथित मनमानी के विरोध में बड़ा आंदोलन करने की घोषणा की थी। इस आंदोलन से पहले उनकी हत्या की गई है।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने प्रदीप पूर्णेकर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान दो गोली पूर्णेकर को लग गईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने जांच की तेज

घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कितने थे, उनके पास किस तरह के हथियार थे और वारदात के बाद वे किस दिशा में फरार हुए।