30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICG और गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई: अरब सागर में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार

अरब सागर में ICG और गुजरात ATS ने 3,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है। कार्रवाई में 526 किलो हेरोइन और मेथामफेटामाइन के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार हुए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Sep 30, 2026

Arabian Sea 3000 Crore Drugs Seized

ICG और गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार (फोटो - एक्स/@ANI)

Arabian Sea 3000 Crore Drugs Seized: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने अरब सागर में नशीले पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम की है। संयुक्त कार्रवाई में करीब 526 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है।

इस कार्रवाई में 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किए गए नशीले पदार्थों में हेरोइन और मेथामफेटामाइन शामिल हैं।

अरब सागर में संदिग्ध ईरानी नाव को रोका

भारतीय तटरक्षक बल को खुफिया जानकारी के आधार पर अरब सागर में एक संदिग्ध नाव की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया था। इसके बाद समुद्री और हवाई निगरानी के जरिए नाव को लगातार ट्रैक किया गया। 25 सितंबर को लक्षद्वीप के पश्चिम में तटरक्षक बल ने संदिग्ध ईरानी नाव का पीछा किया। इसके बाद टीम ने नाव पर सवार लोगों को पकड़ लिया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए। इसके बाद नाव, उसमें सवार लोगों और जब्त सामान को सुरक्षा घेरे में मुंबई लाया गया।

526 किलो नशीला पदार्थ बरामद

अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई में करीब 526 किलो उच्च गुणवत्ता वाला नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इसमें हेरोइन और मेथामफेटामाइन शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 3,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में पकड़े गए पांचों पाकिस्तानी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है।

नाव को मुंबई लाने के बाद एजेंसियां मामले की जांच करेंगी। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि ड्रग्स कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

समुद्री रास्ते से ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

भारतीय तटरक्षक बल ने कहा कि यह कार्रवाई समुद्री क्षेत्र में निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। एजेंसियां समुद्र के रास्ते होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगातार नजर रख रही हैं। तटरक्षक बल के मुताबिक, इस तरह की कार्रवाई देश के समुद्री क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। मामले में आगे की जांच के बाद तस्करी के पूरे नेटवर्क से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग