मुंबई

Mumbai Crime: मुंबई के गोराई बीच पर मिली 7 टुकड़ों में कटी लाश, फैली सनसनी

Mumbai News: प्लास्टिक बैग से बरामद शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Nov 11, 2024

Mumbai Gorai Beach : मुंबई के गोराई समुद्र तट पर सोमवार को एक शख्स का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि प्लास्टिक बैग में एक व्यक्ति का शव सात टुकड़ों में कटा शव बरामद हुआ है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना का खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति ने दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आदमी का शव सात टुकड़ों में कटा हुआ था और चार प्लास्टिक की थैलियों में रखा हुआ मिला।

पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 25 से 40 साल के बीच बताई जा रही है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्लास्टिक की थैलियों में आदमी के कपड़े भी मिले है। हाथ पर टैटू बना मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर बड़ा खुलासा हो सकता है।

Published on:
11 Nov 2024 06:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर