मुंबई

शौच करते समय बिगड़ा संतुलन, 18वीं मंजिल से गिरा शख्स, मुंबई में हैरान करने वाली घटना

Mumbai News: मुंबई में एक दुखद हादसे में शौच के लिए गए एक व्यक्ति की 18वीं मंजिल से लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से मौत हो गई।

less than 1 minute read
Jul 14, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- IANS)

मुंबई के वडाला इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश शिंदे के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि शिंदे पिछले कुछ दिनों से वडाला में रहने वाली अपनी बहन के घर में ठहरे हुए थे। इस बीच वह डायरिया (दस्त) की बीमारी कि चपेट में आ गए।

मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को घटना के समय शिंदे शौच के लिए जाना चाहते थे, लेकिन फ्लैट में मौजूद वॉशरूम में पहले से ही परिवार का कोई सदस्य गया हुआ था। इस वजह से मजबूरन शिंदे इमारत के उस हिस्से में चले गए जहां लिफ्ट का काम चल रहा था। पुलिस के अनुसार, उन्होंने लिफ्ट के गड्ढे के पास शौच किया और जब उठने की कोशिश कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से वे सीधे 18वीं मंजिल से लिफ्ट की शाफ्ट में जा गिरे।

ये भी पढ़ें

खेलते-खेलते चली गई बच्चे की जान, सोसायटी परिसर में हुआ दर्दनाक हादसा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत परेल के केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में आरएके मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि परिजनों ने किसी भी तरह की साजिश की आशंका से इनकार किया है। इस वजह से मामले में दुर्घटनावश मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह घटना न केवल चौंकाने वाली है बल्कि यह भी दिखाती है कि निर्माणाधीन या अधूरी सुविधाओं की सुरक्षा व्यवस्था कितनी अहम है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि निर्माणाधीन क्षेत्र तक पीड़ित कैसे पहुंचा और किसकी लापरवाही से यह जानलेवा हादसा हुआ। पुलिस हर एंगल से मामले की आगे की जांच कर रही है।

Updated on:
14 Jul 2025 11:00 am
Published on:
14 Jul 2025 10:58 am
Also Read
View All

अगली खबर