मुंबई

मेरी गर्लफ्रेंड को मैसेज क्यों भेजा…दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, महाराष्ट्र में चौंकाने वाला मामला

Nalasopara Crime News: महाराष्ट्र में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजने को लेकर हुए विवाद में अपने 24 वर्षीय दोस्त की हत्या कर दी।

2 min read
Aug 27, 2025
महाराष्ट्र पुलिस (AI Image)

महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा शहर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नालासोपारा (पूर्व) के मोरेगांव इलाके में इंस्टाग्राम पर भेजे गए एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड को अश्लील मैसेज भेजने से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोस्तों ने ही एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। मृतक का नाम प्रतीक वाघे (उम्र 24) बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

नाक टूटी, खून बहा… फिर भी पुलिस ने नहीं लिखी FIR! पुणे में सड़क पर गुंडागर्दी, वीडियो देख हो जाएंगे परेशान

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, प्रतीक वाघे और मुख्य आरोपी भूषण पाटिल पिछले तीन साल से दोस्त थे। दोनों मिरा रोड के एक प्राइवेट अस्पताल में वार्डबॉय थे। प्रतीक अभी भी वहीं नौकरी कर रहा था, जबकि भूषण ने दो साल पहले नौकरी छोड़ दी थी। आरोप है कि मृतक प्रतीक ने भूषण की गर्लफ्रेंड को इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैसेज भेजा था। इस बात से भूषण बेहद नाराज था। 24 अगस्त की रात उसने प्रतीक को मोरेगांव बुलाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

पिटाई में गंभीर रूप से घायल प्रतीक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया। तुलिंज पुलिस ने इस मामले में हत्या समेत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की के प्रेमी भूषण पाटिल, संकेत पाटिल और स्वरूप मेहर समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल किया

इस घटना का वीडियो भी आरोपियों ने खुद मोबाइल से रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर शुरू हुआ यह मामूली विवाद एक जघन्य अपराध में बदल गया और एक युवक की जान चली गई। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Published on:
27 Aug 2025 06:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर