8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Subashini Death: साउथ एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, वीडियो कॉल पर पति से बहस के बाद उठाया खौफनाक कदम!

Actress Subashini dies by suicide: टीवी की फेमस एक्ट्रेस सुभाषिनी ने आत्महत्या कर ली है। उनके घर में उनकी बॉडी पुलिस से बरामद की है। जांच में सामने आया है कि सुभाषिनी ने जब ये खौफनाक कदम उठाया उससे पहले उनकी उनके पति से वीडियो कॉल पर लड़ाई हुई थी।

2 min read
Google source verification
Kayal fame Actress Subashini dies by suicide in Chennai last night he fight with husband

साउथ एक्ट्रेस सुभाषिनी ने किया सुसाइड

Tamil actress Subashini dies by suicide: तमिल टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सन टीवी (Sun TV) के फेमस शो 'कायल' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सुभाषिनी ने सुसाइड कर लिया है। वह अपने चेन्नई स्थित घर में मृत पाई गईं। जैसे ही सुभाषिनी की मौत की खबर आई सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। हर कोई इसका कारण जानना चाहता है। फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

साउथ एक्ट्रेस सुभाषिनी ने किया सुसाइड (Tamil actress Subashini dies by suicide)

श्रीलंकाई मूल की सुभाषिनी चेन्नई के इयप्पनथंगल में एक ऊंचे अपार्टमेंट में रह रही थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना वाली रात सुभाषिनी की अपने पति के साथ वीडियो कॉल पर किसी बात को लेकर काफी तीखी बहस हुई थी। बताया जा रहा है कि बहस इतनी बढ़ गई कि अभिनेत्री गहरे मानसिक तनाव में आ गईं थी।

पुलिस को शक है कि इसी झगड़े की वजह से उन्होंने फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

क्या सुसाइड की वजह बनी पति से बहस? (Kayal actress Subashini died by suicide in Chennai)

सुभाषिनी की मौत की खबर इसलिए भी ज्यादा दुखद है क्योंकि आने वाली 12 अप्रैल को उनका जन्मदिन था। वह अपने जन्मदिन के जश्न की तैयारी कर रही थीं, लेकिन सेलिब्रेशन से महज 6 दिन पहले ही उन्होंने अपनी जान दे दी। इसी महीने की 21 तारीख को उनकी शादी की दूसरी सालगिरह भी थी। खुशियों के इस महीने में मातम पसरने से उनके परिवार और फैंस का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुभाषिनी ने साल 2012 में फिल्म ‘इनी अवन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों और सामाजिक जागरूकता वाले वीडियो में काम किया था, लेकिन उन्हें असली शोहरत सन टीवी के सीरियल ‘कयाल’ से मिली थी। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे, जहां वह अपनी रील और फोटो के जरिए फैंस से जुड़ी रहती थीं।

सहकलाकार भी जता रहे दुख (Actress Subashini Dies News)

तमिल टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने सुभाषिनी के निधन पर गहरा दुख जताया है। सह-कलाकारों का कहना है कि सुभाषिनी एक बेहद जिंदादिल इंसान थीं और उनके भीतर अभिनय को लेकर काफी जुनून था। इस घटना ने एक बार फिर ग्लैमर की दुनिया के पीछे छिपे मानसिक तनाव और निजी रिश्तों की कड़वाहट को उजागर कर दिया है। पुलिस अब सुभाषिनी के फोन कॉल रिकॉर्ड्स और पति के बयानों के आधार पर सुसाइड की असली वजह तलाशने में जुटी है।