मुंबई

मराठा आरक्षण:9 अगस्त को प्रदर्शन की चेतावनी,महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में आरएएफ और सीआईएसएफ तैनात

औरंगाबाद, नांदेड़ और पश्चिमी महाराष्ट्र के कई हिस्सों में छह कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक कंपनी तैनात रहेगी...
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2018, 6:40 PM IST
file photo
file photo

(पत्रिका ब्यूरो,मुंबई): महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर राज्य भर में नौ अगस्त को होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने भी कमर कस ली है। गौरतलब है कि आंदोलन के अगुवा नेताओं ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वे अपनी मांगों को लेकर महाराष्ट्र बंद करेंगे और सभी संचार निलंबित कर देंगे। मराठा समुदाय की योजना छोटे कार्यालय, तहसीलदार और एसडीएम कार्यालयों पर धावा बोलने की भी है। मराठा आंदोलनकारियों की ऐसी तैयारियों के मद्देनजर पूरे महाराष्ट्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। औरंगाबाद, नांदेड़ और पश्चिमी महाराष्ट्र के कई हिस्सों में छह कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक कंपनी तैनात रहेगी। इसके अलावा ठाणे, मुंबई समेत नवी मुंबई में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

31 जुलाई को सीएम देवेंद्र फडनवीस के मराठा आरक्षण को लेकर प्रतिबद्धता दोहराने के बावजूद आंदोलनकारी प्रदर्शन पर अड़े हुए हैं। मराठा क्रांति मोर्चा के नेता विनोद पोखकर ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार न केवल 2014 के विधानसभा चुनावों से पहले और पिछले चार सालों में मराठा समुदाय को किए गए वादे लागू करने में नाकाम रही, बल्कि मराठा आंदोलनकारियों के खिलाफ दायर मुकदमों को भी वापस लेने की प्रक्रिया में भी काफी देरी हुई है।


बता दें कि मराठा समुदाय की ओर से नौकरी व अन्य सुविधाओं में आरक्षण की मांग के चलते आंदोलन किया जा रहा है। बीते दिनो इस आंदोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया था। इस दौरान छ लोग आरक्षण की मांग के चलते आत्महत्या कर चुके है। सीएम ने आरक्षण के मुद्ये को नवंबर तक सुलझा लेने की बात कही है साथ ही इस मामले के हल न होने तक राज्य में हर तरह की भर्ती प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी है। मराठा सुमदाय तुरंत इस मुद्ये का हल चाहता है और अपनी मांग मनवाने के लिए आंदोलन की राह पर डटे रहने का मन बना लिया है। 9 अगस्त को प्रदर्शन की घोषणा होने के बाद से प्रशासन व सरकार पुरी तरह से सजग है इस दौरान किसी भी तरह का उपद्रव न हो इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

छठ पूजा और बिहारी महिलाओं के सिंदूर पर भद्दा मजाक कर फंसे कॉमेडियन यश माहेश्वरी, FIR की मांग के बाद अब मांगी माफी

FDA Action: पुणे की दवा कंपनी पर तुकाराम मुंढे की एफडीए का बड़ा एक्शन, लाइसेंस रद्द, 1.72 करोड़ की दवाएं जब्त

यूपी चुनाव में एकनाथ शिंदे की शिवसेना की एंट्री से बदलेगा सियासी समीकरण? भाजपा के साथ गठबंधन रहेगी नजर

रोहित पवार क्या शरद पवार का साथ छोड़ेंगे? अनिल देशमुख ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- अलग रुख नहीं अपनाएंगे