मुंबई

माथेरान में कार चालक ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे पलटी अर्टिगा, 2 टूरिस्ट बाल-बाल बचे

Matheran Accident News: माथेरान घाट पर कार चालक का नियंत्रण खो गया, जिस वजह से उसकी एर्टिगा कार (Ertiga Car) सड़क से उतर गई और पलट गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार (Car Accident) लोगों को गंभीर चोट नहीं आई।
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2023, 6:33 PM IST
matheran_accident_news.jpg
माथेरान में पलटी कार

Raigad Matheran News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले (Raigad) में स्थित प्रसिद्ध हिल स्टेशन माथेरान (Matheran) में इन दिनों सर्द मौसम का आनंद लेने वाले वाले सैलानियों की संख्या काफी बढ़ गई है। इस बीच आज गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने की वजह से माथेरान में सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे है। ऐसे ही कुछ पर्यटकों के साथ आज एक अजीबोगरीब हादसा हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, माथेरान घाट पर कार चालक का नियंत्रण खो गया, जिस वजह से उसकी एर्टिगा कार (Ertiga Car) सड़क से उतर गई और पलट गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार (Car Accident) लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन इस हादसे ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल कार जिस स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुई है, उसके करीब ही बहुत गहरी खाईं है। यह भी पढ़े-Matheran Hill Station: माथेरान में घोड़े की फिसलने से मौत, बाल-बाल बचा टूरिस्ट

26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के मौके पर माथेरान आने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। इनमें से एक पर्यटक की कार का आज भयानक एक्सीडेंट हो गया। यह अर्टिगा कार माथेरान घाट में अजीबोगरीब स्थिति में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कार में मुंबई के दो पर्यटक सवार थे।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। लेकिन अच्छी बात यह रही कि पर्यटकों को मामूली चोटें आई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और ग्रामीण पहुंचे और घायलो की मदद में जुट गए। इस बीच कार को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।


सोलापुर के 4 लोगों की मौत

बता दें कि बुधवार को महाराष्ट्र के सोलापुर के रहने वाले चार लोगों की एक भीषण कार दुर्घटना में मौत हो गई। सभी तिरुपति बालाजी का दर्शन करके वापस लौट रहे थे। लेकिन चंद्रगिरी के पास नायडूपेट-पूथलापट्टू की मुख्य सड़क पर उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Published on: