मुंबई

MHADA Lottery: नए साल का बड़ा तोहफा! मुंबई के प्राइम लोकेशन पर मिलेगा सस्ते में घर, जानें अपडेट

MHADA Lottery 2026 Update: मुंबई में अपने घर का सपना देख रहे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए अच्छी खबर है।

2 min read
Dec 30, 2025
मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026 अपडेट (Patrika File Photo)

MHADA Lottery 2026: मुंबई में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए साल 2026 बड़ी सौगात लेकर आने वाला है। साल 2025 में म्हाडा (MHADA) की कोई बड़ी लॉटरी न निकलने से मायूस हुए लोगों के लिए अब अच्छी खबर है। म्हाडा के मुंबई बोर्ड ने अगले साल की तैयारियां तेज कर दी हैं, जिसमें बांद्रा पूर्व जैसे प्राइम लोकेशन पर घर कम दाम में मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

आगामी म्हाडा लॉटरी 2026 का सबसे धमाकेदार ऑफर बांद्रा पूर्व की एमआईजी कॉलोनी है। यहां म्हाडा को अपने हिस्से के 44 फ्लैट्स मिलने वाले हैं। ये सभी घर मध्यम आय वर्ग (MIG) के लिए आरक्षित होंगे। बीकेसी (BKC) जैसे बड़े बिजनेस हब से बिल्कुल नजदीक होने के कारण इन घरों की भारी डिमांड रहने वाली है।

ये भी पढ़ें

मुंबई बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, आरोपी चालक बोला- मेरी गलती नहीं थी, CCTV फुटेज आया सामने

22 मंजिला इमारत में मिलेगा घर

खेरवाडी और गांधीनगर इलाके में चल रहे पुनर्विकास के जरिए म्हाडा को ये फ्लैट मिले हैं। एक निजी डेवलपर द्वारा बनाई जा रही 22 मंजिला इमारत में ये फ्लैट हैं, जिनका क्षेत्रफल 66 से 85 वर्ग मीटर के बीच है। खास बात यह है कि हर मंजिल पर केवल दो फ्लैट्स होंगे। पहले दो फ्लोर पर 85 वर्ग मीटर के बड़े फ्लैट होंगे, जबकि बाकी मंजिलों पर 76 वर्ग मीटर के फ्लैट होंगे।

कब आएगी लॉटरी? (MHADA Lottery 2026 Dates)

मिली जानकारी के अनुसार, मार्च 2026 तक इमारत का काम पूरा होने की उम्मीद है। जिसके बाद अप्रैल में ये फ्लैट आधिकारिक तौर पर म्हाडा के पास आ जाएंगे। हालांकि म्हाडा का लक्ष्य मार्च में ही इन किफायती घरों के लॉटरी का विज्ञापन जारी करने का है।

क्या होगी कीमत? बांद्रा पूर्व मुंबई के सबसे महंगे इलाकों में से एक है। जानकारों का मानना है कि जमीन की ऊंची कीमतों को देखते हुए, म्हाडा के ये घर अन्य इलाकों की तुलना में थोड़े महंगे हो सकते हैं। हालांकि, यह मिडिल क्लास परिवारों के लिए बांद्रा जैसे पॉश इलाके में घर खरीदने का सुनहरा मौका है।

Updated on:
30 Dec 2025 04:10 pm
Published on:
30 Dec 2025 04:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर