मुंबई

Monsoon Entry: मानसून की अंडमान में धमाकेदार एंट्री, महाराष्ट्र और मुंबई में कब तक पहुंचेगा?

Monsoon Arrive Early: मौसम विभाग के अनुसार, मानसून समय से पहले अंडमान पहुंच चुका है। हालांकि संभावित ‘अल नीनो’ और इंडियन ओशन डाइपोल (IOD) जैसे मौसमीय प्रभाव इस साल मानसून को प्रभावित कर सकते हैं।
2 min read
May 17, 2026
Weather Alert
Weather Alert(photo-patrika)

देशभर में भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पुष्टि की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके केरल में 26 मई के आसपास पहुंचने की संभावना है। इस बार मानसून ने अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में सामान्य तारीख से पहले दस्तक दी है, जिससे जल्दी बारिश शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। ऐसे में मुंबई में मानसून का आगमन 10 जून तक हो सकता है।

मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आधिकारिक तौर पर 16 मई को दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के कई हिस्सों, पूरे निकोबार द्वीप समूह और श्री विजयपुरम सहित अंडमान द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है।

केरल में 26 मई तक मानसून की एंट्री की उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन से चार दिनों में यह दक्षिण-पूर्व अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान क्षेत्र के बाकी हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अंडमान में मानसून सामान्य तारीख से करीब 6 दिन पहले पहुंचा है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में मानसून के समय से पहले पहुंचने का यह मतलब नहीं है कि महाराष्ट्र समेत देश के बाकी हिस्सों में भी मानसून जल्दी दस्तक देगा। आगे बढ़ने के दौरान मानसून को बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की कई जटिल मौसमीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

महाराष्ट्र में 5 जून के आसपास पहुंच सकता है मानसून

रिपोर्ट्स के अनुसार, मानसून 5 जून के आसपास महाराष्ट्र में प्रवेश कर सकता है। इसके बाद अगले चार से पांच दिनों में मुंबई और पूरे कोंकण क्षेत्र में अच्छी बारिश शुरू होने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि पिछले साल मानसून का महाराष्ट्र में आगमन 25 मई को हुआ था। मुंबई में मानसून की आधिकारिक एंट्री की तारीख 10 जून है।

अगर मानसून की रफ्तार इसी तरह बनी रही, तो मुंबई में इस बार सामान्य से पहले बारिश देखने को मिल सकती है। इससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज बारिश हो सकती है।

इसके अलावा अंडमान-निकोबार और पश्चिम बंगाल-सिक्किम के कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

Updated on:
17 May 2026 01:14 pm
Published on:
17 May 2026 01:02 pm
Also Read
View All
‘सीने पर गोली मारना चाह रही थी मुझे, अब मार ले’, सुनीता आहूजा के अफेयर के दावे के बीच Lock Upp में पहुंचे गोविंदा

Lock Upp में सुनीता आहूजा के गाली-गलौज पर सुधांशु पांडे ने कसा तंज? गालियां देने को लेकर बोले- मनोरंजन के नाम पर अभद्र भाषा

‘मेरे साथ 10 साल से खेल रही है’, Lock Upp में आते ही गौरव खन्ना ने किया तलाक पर बड़ा खुलासा, आकांक्षा चमोला को लेकर कही ये बात

‘कीड़े को नहीं पता किस लेजेंड को काटा है’, स्पेशल 26 एक्टर राजेश शर्मा को लेकर अक्षय कुमार की पोस्ट पर फैंस कर रहे कमेंट्स

‘मैं फिसल गया, 13 फीट नीचे गिरा और मेरा हाथ टूट गया’, ABCD एक्टर सलमान यूसुफ खान ने हॉस्पिटल से शेयर की फोटोज