मुंबई

‘सिर्फ राज ठाकरे की पार्टी में जाना बाकी रह गया है’, दल-बदल की चर्चाओं पर सुप्रिया सुले ने जताया ऐतराज; कांग्रेस में विलय की खबरों को भी किया खारिज

Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुळे ने कांग्रेस में विलय और पार्टी बदलने की अफवाहों को खारिज करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने व्यंग्य में कहा कि अब तो बस उन्हें मनसे और डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में भेजना ही बाकी रह गया है।
2 min read
Jul 11, 2026
Supriya Sule
सांसद सुप्रिया सुळे ने कांग्रेस में विलय और पार्टी बदलने की अफवाहों को खारिज किया। फोटो सोर्स-ANI

Supriya Sule News:महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय हलचल मची हुई है। नेताओं के इस दल से उस दल में जाने की अफवाहें इतनी तेज हैं कि अब खुद नेता भी इससे परेशान हो चुके हैं। इसी बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के कांग्रेस में विलय और सांसदों के टूटने की खबरों पर सांसद सुप्रिया सुले का गुस्सा फूट पड़ा है। लगातार उड़ रही अफवाहों से नाराज सुप्रिया सुले ने तंजिया लहजे में कहा कि अब तो हमें सिर्फ राज ठाकरे की पार्टी (MNS) में भेजना ही बाकी रह गया है।

अफवाह उड़ाने वालों की लगा दी क्लास

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह दावा किया जा रहा है कि शरद पवार की पार्टी के कई सांसद पाला बदल सकते हैं। इन चर्चाओं पर बीजेपी, शिवसेना (UBT) और कांग्रेस के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इसी मुद्दे पर जब सुप्रिया सुले से एक कार्यक्रम के दौरान सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया लेकिन तीखे अंदाज में अफवाह उड़ाने वालों की क्लास लगा दी।

सुप्रिया सुले ने कहा कि हमारा कुल 8 सांसदों का एक वॉट्सऐप ग्रुप है। रोज सुबह जब हम टीवी खोलते हैं, तो हमें किसी न किसी नई पार्टी में भेज दिया जाता है। हम खुद अपने ग्रुप पर इन खबरों का खूब मजे लेकर स्वागत करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कल ही मैंने अपने सांसद साथी भास्कर भगरे से मजाक में कहा कि देखिए, बाकी सभी पार्टियों में हमारा नाम आ चुका है, बस राज ठाकरे की 'मनसे' (MNS) ही बची है, वहां भी हमारा नाम डलवा ही दीजिए।

अब डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में काम करेंगे!

बात यहीं खत्म नहीं हुई, सुप्रिया सुले ने अफवाह बाजार पर तंज कसते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ दिया। उन्होंने गुस्से और मजाक के मिले-जुले लहजे में कहा कि अब हम सब सांसदों ने आपस में तय कर लिया है कि भारत की पार्टियों में बहुत हो गया, अब सीधे इंटरनेशनल लेवल पर चलते हैं। शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद अब सीधे अमरीका जाएंगे और डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में काम करेंगे। देश में यही सब तो मजाक चल रहा है। सुप्रिया सुले ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनप्रतिनिधियों और नीति निर्माताओं का इस तरह से मजाक उड़ाया जा रहा है।

विलय की खबरों पर लगाया पूर्णविराम

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस में अपनी पार्टी के विलय की खबरों पर भी हमेशा के लिए पूर्णविराम लगा दिया। सुले ने साफ शब्दों में कहा कि हमारी पार्टी का कांग्रेस में विलय होने की खबरों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। न तो कांग्रेस की तरफ से ऐसा कोई प्रस्ताव आया है और न ही हमने ऐसा कुछ सोचा है। हमारे और कांग्रेस के पारिवारिक रिश्ते जरूर हैं, लेकिन राजनीतिक तौर पर हम महाविकास अघाड़ी (MVA) के मजबूत साथी हैं और आगे भी मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे।

Updated on:
11 Jul 2026 07:05 pm
Published on:
11 Jul 2026 07:05 pm
Also Read
View All
‘Allience’ के घर में एली गोनी की एंट्री से मचा हंगामा, कुशाल टंडन से हुई बहस, अर्सलान बोले- ‘तू क्रिमिनल थ्रेट मार रहा है’- Video

महाराष्ट्र में सियासी हलचल: दिल्ली जाने की अटकलों पर फडणवीस ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं परसों ही जाकर आया हूं’

‘एक कमरे में ही था बेडरूम, किचन और बाथरूम’, दंगों में हो गई थी फैक्ट्री खत्म, कॉमेडियन राजीव ठाकुर का छलका दर्द

शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

11 मिनट में 7 धमाके, 209 मौतें: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के 20 साल बाद भी अधूरा है इंसाफ; हाईकोर्ट से सभी 12 आरोपी हो चुके हैं बरी