मुंबई

जिन्ना के नाती के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज, जानें क्या है 30 साल पुराना मामला?

Nusli Wadia FIR: मुंबई पुलिस ने दिग्गज उद्योगपति नुस्ली वाडिया समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
2 min read
Sep 25, 2025
Mohammed Ali Jinnah Nusli Wadia FIR
नुस्ली वाडिया के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR (Photo: IANS)

बिजनेस टाइकून नुस्ली नेविल वाडिया (81) के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने (Nusli Nevil Wadia), उनके परिवार के कुछ सदस्यों ने और अन्य लोगों ने फेरानी होटल्स प्राइवेट लिमिटेड (Ferani Hotels) के खिलाफ अदालत में सुनवाई के दौरान फर्जी और मनगढ़ंत दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।

मुंबई के बांगुर नगर पुलिस (Bangur Nagar police) ने शुक्रवार को सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसमें नुस्ली वाडिया, उनकी पत्नी मॉरीन वाडिया (78), बेटे नेस वाडिया (54), जहांगीर वाडिया (52), एचजे बामजी (75), केएफ भरुचा और आरई वांडेवाला (65) शामिल हैं। यह एफआईआर बोरीवली की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला मालाड स्थित एक भूखंड से जुड़ा है। करीब 30 साल पहले वाडिया और फरानी होटल्स के बीच विकास समझौता हुआ था, जिसके तहत बिल्डर के. रहेजा इस जमीन का विकास करने वाले थे। समझौते के मुताबिक, बिक्री से होने वाली कुल आय में से 12% हिस्सा वाडिया को मिलना था। 2008 में इस सौदे को लेकर विवाद खड़ा हुआ और मामला बॉम्बे हाईकोर्ट से होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। इसमें वाडिया के हिस्से, जमीन प्रबंधन और अधिकारों को लेकर कानूनी जंग जारी रही।

एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता महेंद्र चांदे (70), जो फरानी होटल्स और उससे जुड़ी कंपनियों के सीईओ हैं, ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने 2010 में बॉम्बे हाईकोर्ट में एक व्यावसायिक विवाद के दौरान फर्जी दस्तावेज पेश किए। चांदे ने सबसे पहले 15 मार्च 2025 को बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में और फिर 24 मार्च को मुंबई पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने बोरीवली मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में निजी शिकायत दाखिल की। 20 सितंबर को अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

पुलिस ने सोमवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने जैसी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि दीना वाडिया (Dina Wadia) पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना (Mohammed Ali Jinnah) की इकलौती बेटी थीं। नुस्ली वाडिया दीना वाडिया और नेविल वाडिया (Neville Wadia) के पुत्र हैं।

Updated on:
25 Sept 2025 12:30 pm
Published on:
25 Sept 2025 12:30 pm
Also Read
View All
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार! 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कमाए 12 करोड़ रुपये, बनी बॉक्स ऑफिस हिट

‘संस्कृति और परंपरा का अपमान’, कृति सेनन के बाद सेलिना जेटली ट्रोल, रक्षाबंधन पर डीप-नेक ब्लाउज पहनने पर भड़के यूजर्स

‘बड़ा स्टार है तो क्या, विवादित सीन तो काटने चाहिए’, एक्स बीजेपी नेता ने यश की ‘Toxic’ को लेकर CBFC पर उठाए सवाल

बेडरूम, जवानी और चमगादड़ जैसे कमेंट्स के बाद, अब कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को कहा ‘बड़ा भाई’, भुलाए सारे गिले-शिकवे

नेपाल बाढ़ में फंसे बंगाली एक्टर खराज मुखर्जी और वाइफ को लेकर बेटे ने दिया अपडेट, बोले- चिंता की कोई बात नहीं