मुंबई

मॉडल ने ‘ऑफिस’ में 22 साल की कॉलेज छात्रा का दो लोगों से कराया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

Mumbai Rape Crime: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए थे। वह उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2 min read
Nov 28, 2025
AI Image

मुंबई के अंधेरी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा के साथ उसके बॉस की मदद से दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में 31 वर्षीय एक स्ट्रगलिंग मॉडल को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। आरोप है कि पीड़ित छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया गया, इसके बाद दो पुरुषों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाए।

ये भी पढ़ें

मम्मी और अंकल गंदा काम करवाते हैं… टीचर से बोली नाबालिग छात्रा, मुंबई में शर्मनाक कांड

जॉब के बहाने बुलाया

पुलिस के मुताबिक पीड़िता अंधेरी की रहने वाली है और वह आरोपी मॉडल के ऑफिस में पार्ट-टाइम नौकरी करती थी। आरोपी महिला ने उसे बताया था कि उनका ऑफिस अंधेरी के जेबीनगर स्थित एक लॉज में कुछ दिनों के लिए शिफ्ट हो रहा है। इसलिए पीड़ित युवती वहां काम करने गई थीं। घटना वाले दिन वहां केवल पीड़िता और आरोपी मॉडल ही मौजूद थी।

नशीला पदार्थ पिलाया

शिकायत के अनुसार, आरोपी मॉडल ने कॉलेज छात्रा को कोल्डड्रिंक पीने के लिए दिया, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया था। उसे पीते ही छात्रा बेहोश हो गई। इसके बाद उसकी बॉस (मॉडल) ने अपने दो साथियों को कमरे में बुलाया। आरोप है कि दोनों ने बेहोशी की हालत में ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

जब पीड़िता को होश आया तो उसने खुद को दो अनजान पुरुषों के बीच पाया। उसके बाद उसकी बॉस ने उसे धमकाने के लिए उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाए। घबराई छात्रा किसी तरह वहां से निकली और रात में अंधेरी पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

एक्शन में आई पुलिस

शिकायत मिलते ही डीसीपी दत्ता नलावडे के मार्गदर्शन में अंधेरी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी मॉडल और उसके दो साथियों पर सामूहिक बलात्कार, नशीला पदार्थ देने और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।

इसके बाद मुख्य आरोपी पीड़िता की बॉस को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। लॉज के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सुरागों के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Published on:
28 Nov 2025 07:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर