मुंबई

Mumbai: कोई कमर में तो कोई लेडिज पर्स में छिपाकर लाया था 6.2 करोड़ का सोना, 4 गिरफ्तार

Mumbai Gold Smuggling: डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि 3 जून को दो अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए 10 किलोग्राम सोने की कीमत करीब 6.2 करोड़ रुपये है। मामले में आगे की जांच चल रही है।
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2023, 4:00 PM IST
mumbai_gold_smuggling_news.jpg
मुंबई एयरपोर्ट पर 6.2 करोड़ रुपये का सोना जब्त

Gold Smuggling in Mumbai: मुंबई एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने करोड़ों रुपये के सोने की तस्करी (Gold Smuggling) की कोशिश को नाकाम करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में चार यात्रियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 किलो से अधिक सोना बरामद किया गया है।

डीआरआई के अधिकारियों ने कहा कि 3 जून को दो अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए 10 किलोग्राम सोने की कीमत करीब 6.2 करोड़ रुपये है। एक अधिकारियों ने बताया कि पहले मामले में शारजाह (Sharjah) से एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे दो यात्रियों की जांच के दौरान 24 कैरेट की 8 किलोग्राम वजन की 8 सोने की पट्टियां (Gold Bars) मिली। जिसकी कीमत 4.94 करोड़ रूपये है। यह भी पढ़े-मुंबई एयरपोर्ट पर 10 करोड़ रुपये की सोने की तस्करी नाकाम, 18 सूडानी नागरिक व 1 भारतीय गिरफ्तार

अधिकारियों ने कहा, "आगे की खुफिया जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए यात्रियों के एक और सहयोगी को पकड़ा गया। जांच के दौरान 8 किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 4.94 करोड़ रुपये है। पहले मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"

जबकि दूसरे मामले में बरामद सोने के तार का कुल वजन 2005 ग्राम और मूल्य 1 करोड़ 23 लाख 80 हजार रुपये है। यह सोने के तार महिलाओं के पर्स से मिले। अधिकारियों ने कहा, "दूसरे मामले में दुबई से आ रहे एक भारतीय नागरिक को शनिवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पर रोका गया। जब उसके सामान की जांच की गई तो 56 पर्स मिले। पर्स में धातु की पट्टियों के नीचे चांदी के रंग के 24 कैरेट सोने के तारों को छुपाया गया था।" आरोपी काफी पढ़ा लिखा बताया जा रहा है। उसी ने सोने की तस्करी की सारी योजना बनाई थी। मामले में आगे की जांच चल रही है।

Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी