अधिकारी ने कहा, "यात्री तीन अलग—अलग उड़ानों से मुंबई एयरपोर्ट पर आए थे, डीआरआई अधिकारियों की टीम ने आरोपियों को एयरपोर्ट पर ही जांच के लिए रोक लिया।" अधिकारी ने कहा, "यात्रियों की सघन जांच में 16.36 किलो सोना बरामद हुआ। जो पेस्ट के रूप में और छोटे सोने के टुकड़े और ज्वेलरी के रूप में तस्करी के लिए लाया गया था। आरोपियों के पास से बरामद सोने का कुल मूल्य लगभग 10.16 करोड़ रुपये है।"