22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / औरंगाबाद में दरिंदगी! विधवा भाभी से देवर ने किया रेप, 13 दिन पहले पति की हुई थी मौत

औरंगाबाद में दरिंदगी! विधवा भाभी से देवर ने किया रेप, 13 दिन पहले पति की हुई थी मौत

Maharashtra Aurangabad News: औरंगाबाद में एक विधवा महिला के साथ उसके देवर ने घिनौनी हरकत की। वारदात के 13 दिन पहले ही पीड़िता के पति की मौत हुई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 25 Apr 2023, 4:52 PM IST

RAPE :

RAPE

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले (Aurangabad News) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पैठन (Paithan) तालुक के दावरवाडी में विधवा भाभी से देवर ने घिनौनी हरकत की। वारदात के 13 दिन पहले ही पीड़िता के पति की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पति की मौत को दो हफ्ते भी नहीं बीते थी कि एक दरिंदे ने उसकी पत्नी पर बुरी नजर डाली और उसका शारीरिक शोषण किया। यह घटना पीड़िता के पति की तेरहवीं की रस्म पूरी होने के बाद हुई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़े-औरंगाबाद में विधवा से खेत में बलात्कार, 3 महीने पहले पति की हुई थी मौत

पुलिस के मुताबिक, दावरवाडी में महिला के पति के देहांत के बाद तेरहवीं का कार्यक्रम किया गया था। उसके बाद मृतक की पत्नी अपनी चचेरी सास के घर आराम करने के लिए ठहरी थी। इस दौरान उसके साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हुई। बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई तो घर में कोई नहीं था। महिला के चचेरे देवर ने इस बात का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी की पीड़िता पर पहले से बुरी नजर थी। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीँ, पति की मौत के 13वें दिन ही विधवा महिला से दुष्कर्म की घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है। मामले की आगे की जांच पुलिस अधिकारी कर रहे है।