मुंबई

मुंबईकरों को बड़ी राहत! अब BEST बस में भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, छुट्टे पैसों की झंझट होगी खत्म

मुंबई की BEST बसों में जल्द UPI पेमेंट की सुविधा शुरू हो सकती है। समिति ने QR कोड के जरिए टिकट भुगतान के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे यात्रियों को छुट्टे पैसों की परेशानी से राहत मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2026, 3:11 PM IST
Mumbai BEST Bus News
मुंबई की बेस्ट बस सेवा (AI Image)

Mumbai BEST Bus UPI Payment: मुंबई में बेस्ट बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब बस में टिकट खरीदने के लिए छुट्टे पैसे रखने की परेशानी जल्द खत्म होने वाली है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) प्रशासन बसों में UPI पेमेंट की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत यात्री क्यूआर कोड स्कैन करके ऑनलाइन टिकट का भुगतान कर सकेंगे। इस प्रस्ताव को समिति की बैठक में मंजूरी मिल गई है।

BEST बस में UPI से खरीद सकेंगे टिकट

बेस्ट बसों में डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव हाल ही में हुई समिति की बैठक में पेश किया गया। समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव समिति सदस्य अजय सिंह ने रखा था।

इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य यात्रियों के लिए टिकट खरीदने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। अक्सर बस में सफर के दौरान यात्रियों के पास छुट्टे पैसे नहीं होते। ऐसे में टिकट के भुगतान को लेकर यात्रियों और कंडक्टर के बीच बहस भी हो जाती है। UPI पेमेंट शुरू होने से इस तरह की परेशानियों से बचा जा सकेगा।

बस, बस डिपो और कंडक्टर के पास होंगे QR कोड

प्रस्ताव के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में अलग-अलग जगह क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। इसके अलावा बस कंडक्टर के गले में लटके पहचान पत्र की पट्टी पर भी क्यूआर कोड उपलब्ध कराने की मांग की गई है। यात्री इन QR कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करके टिकट का भुगतान कर सकेंगे। भुगतान पूरा होने के बाद वे कंडक्टर से अपना टिकट प्राप्त कर सकेंगे। बसों के साथ-साथ बस डिपो में भी QR कोड लगाने की योजना है, ताकि यात्रियों को डिजिटल भुगतान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

यात्रियों और कंडक्टर दोनों को मिलेगी राहत

समिति सदस्य अजय सिंह के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल (MSRTC) सहित कई सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में डिजिटल भुगतान की सुविधा अपनाई जा चुकी है और इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। बेस्ट बसों में भी UPI पेमेंट लागू होने से टिकट खरीदना अधिक सुविधाजनक होगा। यात्रियों को नकदी या खुले पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, कंडक्टरों के लिए भी टिकट भुगतान की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

फिलहाल बेस्ट प्रशासन इस सुविधा को लागू करने की तैयारी में है। इसके शुरू होने के बाद मुंबई की BEST बसों में सफर करने वाले यात्रियों को डिजिटल भुगतान का एक और विकल्प मिल जाएगा।

Updated on:
8 Nov 2026, 3:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप

‘ठाकरे-शिंदे साथ आए तो वही असली दिवाली’: NCP के बाद क्या एक होगी शिवसेना? बड़े नेता ने दिए संकेत