मुंबई

मुंबई: व्यवसायी को लगाया 60 लाख रुपये का चूना, ठग ने शानदार रिटर्न की दी थी गारंटी

Mumbai News: कारोबारी की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jan 2024, 8:52 PM IST
rs_note_100_money.jpg
नवी मुंबई में कारोबारी से धोखाधड़ी

Investment Fraud: मुंबई के करीब नवी मुंबई शहर में बढ़िया रिटर्न का झांसा देकर व्यवसायी से 60 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई के 59 वर्षीय व्यवसायी को ठगों ने विदेशी मुद्रा और क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में निवेश करने का लालच दिया था। कथित तौर पर व्यवसायी से 60.23 लाख रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह भी पढ़े-तवे वाले बाबा की खुली क्राइम कुंडली, रेप केस दर्ज होते ही आश्रम छोड़ भागा, जानें पूरा मामला

नवी मुंबई साइबर सेल के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर गजानन कदम ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी साजो-सामान का कारोबार करता है। ठगों ने पिछले महीने कलंबोली में रहने वाले पीड़ित से संपर्क किया और उसे बहुत अधिक रिटर्न का वादा कर विदेशी मुद्रा और क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में निवेश करने का लालच दिया।

इसके बाद आरोपी द्वारा भेजे गए विभिन्न लिंक के माध्यम से व्यवसायी ने 64,70,024 रुपये का निवेश किया। अधिकारी ने कहा कि जब व्यवसायी ने अपने निवेश पर रिटर्न मांगा तो आरोपी ने पहले तो गोलमोल जवाब दिया। हालांकि बार-बार संपर्क करने पर आरोपियों ने 4,46,878 रुपये लौटा दिए। इसके बाद कोई जवाब नहीं दिया।

अपने साथ हुए फ्रॉड का पता चलने पर व्यवसायी ने पुलिस से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर साइबर सेल ने सोमवार को पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच जारी है।

Published on: