हाथ में बीड़ी और मुंह पर अपशब्द!
मालूम हो कि पिछले साल सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कथित बाबा एक गर्म तवे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और तवे पर बैठे-बैठे ही वह अपने भक्तों को आशीर्वाद दे रहे हैं। उनके हाथ में बीड़ी भी है और वे बीड़ी पीते-पीते आशीर्वाद देते दिख रहे है। इस दौरान वह अपशब्द भी कह रहा हैं।
दैवीय शक्ति आने का दावा
पत्रकारों से बाबा का कहना है कि वह कोई चमत्कारी बाबा नहीं हैं और न ही अंधविश्वास पर भरोसा करता हैं। जब शरीर में कोई दैवीय शक्ति आ जाती तो उन्हें भी पता नहीं चलता कि वह क्या कर रहे हैं और कहां बैठे हैं। एक बार कथित बाबा ने कहा था कि वें अंधविश्वास नहीं फैला रहे है, ये सब आस्था का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया था कि वह कोई संत नहीं हूं। वह भगवान गौतम बुद्ध, प्रभु श्री रामचंद्र, येशु क्राइस्ट, संत गाडगे, बाबा तुकडोजी महाराज को मानते हैं।