मुंबई

मुंबई में पांचवीं बार बढ़ें CNG-PNG के दाम, सड़क से लेकर किचन तक आम आदमी पर ऐसे पड़ेगा असर

Mumbai CNG and PNG Price Hiked: मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में मिल रहा है। गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी की कीमत पेट्रोल और डीजल की तुलना में कम है। इस वजह से लोग सीएनजी गैस का उपयोग कर इधन के खर्च को कम कर रहे थे, जो कि पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है।

2 min read
Aug 03, 2022
mumbai-cng-and-png-price-hiked-again
मुंबईकरों को लगा महंगाई का बड़ा झटका

Mumbai CNG And PNG New Price: मुंबई के लोगों को आज आधी रात से महंगाई का डबल झटका लगा है। शहर में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में इस साल पांचवीं बार इजाफा हुआ है। जिसके बाद मुंबई में बुधवार (3 अगस्त) से सीएनजी 86 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 52.50 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है।

मुंबई में इससे पहले सीएनजी 80 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 48.50 रुपये प्रति यूनिट पर उपलब्ध था। हालांकि, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (Mumbai Metropolitan Region) में सीएनजी की कीमतों में 6 रुपये प्रति किलो और पाइप वाली रसोई गैस यानी (पीएनजी) की कीमतों में 4 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई। नतीजतन, मुंबई में उपलब्ध सीएनजी और पीएनजी की दरों में आज से वृद्धि हो गई है। यह भी पढ़े-Maharashtra: इगतपुरी और कसारा के बीच बनेगी सबसे बड़ी सुरंग, रेल यात्रियों की यह समस्या होगी दूर, रेलवे का बचेगा पैसा

वहीँ, मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में मिल रहा है। गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी की कीमत पेट्रोल और डीजल की तुलना में कम है। इस वजह से लोग सीएनजी गैस का उपयोग कर इधन के खर्च को कम कर रहे थे, जो कि पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है।

रसोई गैस (पाइप) की कीमत के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने से मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) में 19 लाख से अधिक परिवार प्रभावित होंगे। सीएनजी और पीएनजी की नई कीमतें मध्यरात्रि से प्रभावी हो गई है।

सीएनजी की कीमत बढ़ने से शहर के सार्वजनिक परिवहन पर प्रभाव पड़ेगा और इसके परिणामस्वरूप सीएनजी कारों और टैक्सियों के अलावा सीएनजी पर निर्भर स्कूल बसों और कैब के किराये बढ़ सकते है। शहर में अभी आठ हजार स्कूल बसें हैं, जिनमें से अधिकांश सीएनजी पर चलती हैं।

ऑटो रिक्शा और टैक्सी यूनियनों ने इस इजाफे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वे तत्काल राहत के लिए राज्य सरकार से संपर्क करेंगे और सब्सिडी देने की मांग करेंगे। टैक्सी यूनियन पहले से ही डेढ़ किलोमीटर के लिए न्यूनतम किराया 25 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये करने की मांग करते हुए हड़ताल पर जाने की बात कह चुके है।

Published on:
03 Aug 2022 02:49 pm
Also Read
View All
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन के सपोर्ट में आई कुनिका सदानंद, बोलीं- बदलाव काम और परिणामों से होता है भाषणों से नहीं

कौन थे ‘जुमांजी’ फिल्म एक्टर जेम्स हैंडी? जिनकी गर्लफ्रेंड के बेटे ने की चाकू मारकर हत्या, खुद किया पुलिस को कॉल

नाना पाटेकर से हुए झगड़े पर एक्ट्रेस मधु शाह का बड़ा खुलासा, बोलीं- “उन्होंने मुझे असली का थप्पड़ मारा, तो मैंने भी जड़ दिया’

‘यूट्यूब से छप्परफाड़ कमाई कर रहीं फराह खान’, वरुण धवन की फिल्म के सेट पर बांटे लाखों के हीरे और लग्जरी घड़ियां

महाराष्ट्र में बेटियों का जन्म अनुपात चिंताजनक, 10 साल में नहीं हुआ सुधार, शहरों में हालात और बिगड़े