मुंबई

Mumbai News: मुंबई के खार में नौकर ने चुराई मालिक की इंटीमेट तस्वीर, पत्नी को भेजा और कर दी ये डिमांड; पढ़ें डिटेल्स

मुंबई के खार इलाके से बेहद ही चौकानें वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक पूर्व नौकर पर मालिक की इंटिमेट तस्वीर चोरी कर फिरौती का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Jul 28, 2022
father-reached-school-with-sword-after-child-did-not-get-uniform-money-fir-registered-7639790.jpg
मुंबई के खार में नौकर ने चुराई मालिक की इंटीमेट तस्वीर

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लगातार आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला शहर के खार से सामने आया है। जहां एक पूर्व नौकर पर मालिक की इंटिमेट तस्वीर चोरी कर फिरौती मांगने का आरोप लगा है। खार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौकर की तरफ से यह तस्वीर मालिक की पत्नी को भेजी गई है।

मुंबई के खार में रहने वाले डॉक्टर मालिक की इंटिमेट तस्वीर चोरी कर फिरौती मांगने का आरोप नौकर पर लगा है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि नौकर ने मालिक की पत्नी को तस्वीर भेजकर धमकी दी कि अगर उन्हें फिरौती नहीं दी गई तो वह उनका इंटिमेट तस्वीर वायरल कर देगा।

जानकारी के अनुसार आरोपी नौकर चार साल तक डॉक्टर के खार वाले घर पर काम करता था। साथ ही साल 2016 में वह चोरी करके भाग गया। पुलिस को अंदेशा है कि लगभग सात साल तक चुप रहने के बाद अब वह डॉक्टर और उसकी पत्नी के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराने का बदला लेना चाहता है। इसी के मकसद ने उसने यह कदम उठाया है।

नौकर ने तस्वीर डॉक्टर और उसकी पत्नी को भेजी थी। खार में दंपत्ति का एक अस्पताल भी है। जब उन्होंने नौकर को फोन कर पूछा कि उन्हें यह तस्वीर कहां से मिली तो उसनें तस्वीर वायरल करने की धमकी देते हुए फिरौती की मांग कर दी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक टीम गठित हो गई है।

गौर हो कि डॉक्टर की 39 वर्षीय पत्नी को इंटिमेट तस्वीरें 24 जुलाई को व्हाट्सएप पर एक नंबर द्वारा भेजी गई। जिसके बाद डॉक्टर की पत्नी ने तत्काल अलमारी के लॉकर की जांच की जहां फोटो रखा गया था। यह फोटो साल 2016 में क्लिक की गई थी। फिर डॉक्टर की पत्नी को एहसास हो गया कि तस्वीर चोरी हो गई है। फोन पर फिरौती मांगने वाले ने खुद को नौकर का नाम लेकर पेश किया है।

Published on:
28 Jul 2022 12:13 pm
Also Read
View All
बेडरूम, जवानी और चमगादड़ जैसे कमेंट्स के बाद, अब कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को कहा ‘बड़ा भाई’, भुलाए सारे गिले-शिकवे

नेपाल बाढ़ में फंसे बंगाली एक्टर खराज मुखर्जी और वाइफ को लेकर बेटे ने दिया अपडेट, बोले- चिंता की कोई बात नहीं

‘शर्म आनी चाहिए, उसे अकेला छोड़ दिया’, कृति सेनन की ट्रोलिंग पर भड़कीं कुनिका सदानंद, बोलीं- ‘इतने कायर क्यों निकले?’

Raksha Bandhan: राजनीति से परे भाई-बहन का वो अनकहा प्यार! सुप्रिया सुले ने शेयर की बचपन की वो मीठी यादें, जो हर आंख को कर देंगी नम

मराठी पर महायुति में फिर घमासान? फडणवीस की ‘एक साल’ की मोहलत से शिंदे सेना नाराज, MNS भी हमलावर