28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra News: शर्मनाक! गढ़चिरौली में डेढ़ साल की मासूम के साथ दरिंदगी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। बताना चाहते हैं कि एक डेढ़ साल की मासूम के साथ दरिंदगी की गई है। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
Minor

शर्मनाक! गढ़चिरौली में डेढ़ साल की मासूम के साथ दरिंदगी

Maharashtra News: महाराष्ट्र में आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। नागपुर के बाद अब गढ़चिरौली में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है। बताना चाहते हैं कि पुलिस ने इस मामले में माता-पिता की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरी घटना एटापल्ली तहसील के बोर्गी में हुई है।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के सामने आए ताजा मामले से इलाके में हडकंप मच गया है। जिले के एटापल्ली तहसील के बोर्गी में डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया गया है। दरअसल बच्ची की हालत देखकर माता-पिता को शख्स हुआ जिसके बाद वे बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए। इलाज के दौरान घटना का खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें-Thane Crime: पिता बना हैवान! भिवंडी में 10 साल की बेटी से किया रेप, फिर गला घोंटकर मार डाला

वहीं इस मामले के सामने आने के बाद एटापल्ली थाने में पॉस्को एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। इससे पहले नागपुर से भी एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 11 साल की बच्ची के साथ एक महीने में कई बार सामुहिक बलात्कार किया गया है।

गौर हो कि नागपुर में हुई घटना को लेकर पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना नागपुर शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर एक कस्बे में 19 जून से 15 जुलाई के बीच घटी है। इस मामले में पीड़िता के माता-पिता मजदूरी का का काम करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग