मुंबई

Mumbai Crime News: पति ने एक युवक को बिजली के करंट के झटके देकर उतारा मौत के घाट, पत्नी से अवैध संबंध का था शक

मुंबई के ठाणे में एक पति ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है। पति ने मर्डर करने के लिए बिजली के करंट का उपयोग किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2022, 4:15 PM IST
Crime
Crime

मुंबई के ठाणे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ठाणे में एक पति ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है। पति ने बिजली के करंट की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया । जिससे हत्या का सबूत खत्म कर सके। इसके बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा कि एक व्यक्ति को 26 वर्षीय एक युवक के अपनी पत्नी के साथ संबंध होने की आशंका में हत्या कर दी है। पति ने बिजली के झटके देकर युवक की हत्या की थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें: Patra Chawl Land Scam: क्या है पात्रा चॉल जमीन घोटाला, जिसमें फसे शिवसेना नेता संजय राउत; इन बिंदुओं में समझें

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जयेश वालिम्बे का शव 22 जुलाई को मिला था। जांच में पता चला कि आरोपी पुंडलिक वालिम्बे ने बिजली का झटका देकर उसको मौत के घात उतार दिया था। जयेश के परिवार वालों ने खिनावली पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से ही युवक की तलाश हो रही थी। जयेश का शव मिलने के बाद परिवार वालों ने शव की पहचान की। साथ ही पुंडलिक पर हत्या और सबूत मिटाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या और सबूत को खत्म का मामला दर्ज कर लिया है।

Updated on:
31 Jul 2022, 4:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Maharashtra: रिटायरमेंट में 2 दिन बाकी, फिर भी पैसों का लालच नहीं छोड़ा, 80 हजार की रिश्वत लेते नगर निगम आयुक्त गिरफ्तार

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड पर घमासान, नरेश म्हस्के बोले- दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे की गिरफ्तारी की मांग करेंगे

मीनाक्षी शिंदे के इस्तीफे के बाद आदित्य ठाकरे का सवाल- अब गिरफ्तारी कब होगी? संजय राउत ने सरकार और पुलिस को घेरा

पूर्णेकर हत्याकांड पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे गुट पर निशाना, बोले- ‘ठाणे के बाहर से आकर लोगों को परेशान करते हैं’

अरिजीत सिंह और करण औजला एक ही म्यूजिक फेस्टिवल में आएंगे नजर, गोवा में होगा बड़ा धमाका!