मुंबई

मुंबई: गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद पुलिसकर्मी ने लगाई फांसी, मेट्रो साइट पर सूटकेस में मिला युवती का शव

MumbaiNews: मुंबई पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Nov 20, 2023
वसई में घर में मिली 3 लाश

Kurla/Worli News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा हैं। ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना कुर्ला में सामने आई है। कुर्ला में एक मेट्रो साइट पर पुल के नीचे लावारिस सूटकेस मिला, जिसमें एक महिला की लाश मिली। वहीँ, प्रेमिका से झगड़े के बाद वर्ली में एक पुलिसकर्मी ने आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को अज्ञात सूटकेस मिलने की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची और जैसे ही सूटकेस खोला तो उसमें महिला का शव देखकर सभी हैरान रह गए। हालांकि, ये महिला कौन है और कहां की है, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शव को राजावाडी अस्पताल भेजा गया है और पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़े-अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के गुर्गे रियाज भाटी ने जेल से गवाह को धमकाया, मुंबई में केस दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि कल पुलिस को शांति नगर इलाके में सीएसटी रोड पर जहां मेट्रो रेलवे का निर्माण कार्य चल रहा है, वहां बैरिकेड के पास एक सूटकेस होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब सूटकेस खोला तो उसमें एक महिला का शव मिला। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। उसने टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहना हुआ था।

कुर्ला पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

प्रेमिका को फोटो भेज पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

उधर, मुंबई के वर्ली इलाके में 27 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात 10 बजे की है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, सुसाइड करने से पहले कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को फंदे की तस्वीर भी भेजी थी। साथ ही उसने बताया था कि वह फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा है। मृतक की पहचान इंद्रजीत सालुंखे (Indrajit Salunkhe) के रूप में हुई है। सालुंखे मुंबई पुलिस के स्थानीय आर्म्स विभाग में तैनात था।

एक अधिकारी ने कहा, मृतक गोरेगांव इलाके में रहने वाली एक महिला से प्यार करता था। आरोप है कि मृतक कांस्टेबल इंस्टाग्राम पर अन्य महिलाओं के साथ चैट करता था। इसको लेकर ही दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के बाद कांस्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

Published on:
20 Nov 2023 04:53 pm
Also Read
View All