22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजय दत्त ने लालबागचा राजा पंडाल में भीड़ के बीच पत्नी मान्यता दत्त की मांग में लगाया सिन्दूर

Sanjay Dutt Lalbaugcha Raja: संजय दत्त ने गणेशोत्सव के दौरान अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए। एक्टर ने पूजा-अर्चना की और पत्नी की मांग में बप्पा के चरणों का सिंदूर भरा।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Sep 22, 2026

Sanjay Dutt Lalbaugcha Raja

संजय दत्त ने पत्नी मान्यता की मांग में लगाया सिन्दूर। (फोटो सोर्स: instagram- instantbollywood and filmfare)

Sanjay Dutt Lalbaugcha Raja: एक्टर संजय दत्त ने मंगलवार (22 सितंबर) को गणेशोत्सव के जश्न के बीच बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। भीड़-भाड़ वाली जगह से गुजरते समय एक्टर के साथ भारी सुरक्षा बल मौजूद था। इस दौरान गणपति का आशीर्वाद लेने के बाद एक्टर पत्नी की मांग में सिंदूर लगते हुए नजर आये, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

संजू बाबा ने मान्यता की मांग में भरा सिंदूर

ऑरेंज कुर्ते में संजय ने पंडाल में पूजा की, जबकि मान्यता ब्राइट पिंक सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लालबागचा राजा पंडाल के उनके कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं, जिनमें एक पल में एक्टर को भीड़ के बीच अपनी पत्नी का खास ख्याल रखते हुए देखा जा सकता है। वहीं, दूसरे वीडियो में वो गणपति के चरणों में सिर झुकाये आशीर्वाद लेते हुए और पत्नी की मांग में सिंदूर लगाते नजर आ रहे हैं।

'मैं यहां इसलिए आया हूं क्योंकि बप्पा ने मुझे बुलाया है'

पंडाल की ओर बढ़ते समय संजय यह पक्का करते दिखे कि मान्यता उनके करीब रहें। भक्तों की भारी भीड़ के बीच से गुजरते समय भी एक्टर उनके साथ ही रहे। बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद, संजय ने अपनी आस्था और लालबागचा राजा में बार-बार आने के बारे में बात करते हुए कहा, "यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे एक बार फिर 'लालबागचा राजा' के दर्शन करने का मौका मिला। मैं यहां इसलिए आया हूं क्योंकि बप्पा ने मुझे बुलाया है, और मैं प्रार्थना करता हूं कि बप्पा मुझे हर साल यहां बुलाएं और मैं हर साल यहां आता रहूं।"

संजय दत्त की अनन्या और चंकी पांडे से मुलाकात

पंडाल में संजय की मुलाकात कुछ मशहूर फ़िल्मी हस्तियों से भी हुई। जब एक्टर दर्शन के लिए अंदर जा रहे थे, तो उनकी मुलाकात अनन्या पांडे और उनके पिता, एक्टर चंकी पांडे से हुई, जो पूजा-अर्चना के बाद बाहर निकल रहे थे। बॉलीवुड हस्तियों के बीच हुई इस छोटी सी मुलाकात को पंडाल के वीडियो में कैद किया गया। जब संजय मान्यता के साथ अंदर जा रहे थे, तब अनन्या और चंकी दर्शन पूरे करके बाहर निकल रहे थे।

कई बॉलीवुड हस्तियां दर्शन करने पहुंची लालबाग चा राजा पंडाल

गणेशोत्सव के दौरान कई बॉलीवुड हस्तियां इस मशहूर पंडाल में आ रही हैं। संजय दत्त और मान्यता दत्त के अलावा गणपति बप्पा के दर्शन और उनका आशीर्वाद लेने के लिए शाहरुख खान, पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान भी पहुंचे और अपने परिवार के साथ आरती में शामिल हुए। वहीं, पिछले हफ्ते, रणवीर सिंह ने भी लालबागचा राजा में भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया था। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी पंडाल में गणपति के दर्शन के लिए पहुंची थीं।

गणेश चतुर्थी मुंबई के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, और इस दौरान लालबागचा राजा पंडाल में हजारों भक्त और कई बॉलीवुड हस्तियां दर्शन के लिए आती हैं।