22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीछे से फोटो लेने वाले पैपराजी से बोलीं मानुषी छिल्लर, ‘बैक शॉट्स डिलीट कर दो’

Manushi Chhillar Back Shots: मुंबई एयरपोर्ट पर तस्वीरें खींचे जाने के बाद मानुषी छिल्लर ने पैपराजी से बैक शॉट्स (पीछे से ली गई तस्वीरें) डिलीट करने को कहा।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Sep 22, 2026

Manushi Chhillar Back Shots:

मानुषी छिल्लर की फोटोज। (फोटो सोर्स: instagram- skkaran___44 and manushi_chhillar)

Manushi Chhillar Back Shots:मानुषी छिल्लर मंगलवार, 22 सितंबर, 2026 को मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं, जहां उन्होंने साफ किया कि उन्हें पैपराजी द्वारा पीछे से तस्वीरें लिए जाने में असहजता महसूस हो रही थी। एक्ट्रेस ने शालीनता से फोटोग्राफरों से पीछे की तस्वीरें डिलीट करने को कहा, साथ ही अपना संयम बनाए रखा और उनसे बातचीत जारी रखी।

एयरपोर्ट पर मानुषी की कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकलीं, एक्ट्रेस मुस्कुराईं और टर्मिनल की ओर बढ़ने से पहले पैपराज़ी के लिए पोज दिया।

मानुषी ने पैपराजी से पीछे की तस्वीरें डिलीट करने को कहा

हालांकि, एक समय पर उन्होंने देखा कि फोटोग्राफर उनकी पीछे से तस्वीरें ले रहे थे। तब मानुषी ने सीधे उनसे बात की और अनुरोध किया कि वे तस्वीरें शेयर न की जाएं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में एक्ट्रेस को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "प्लीज उसे डिलीट कर दें। पीछे की कोई भी तस्वीर न डालें।"

फोटोग्राफर्स को टोकने के बावजूद, मानुषी बातचीत के दौरान शांत रहीं। उन्होंने कैमरों के लिए पोज देना जारी रखा और एयरपोर्ट में प्रवेश करने से पहले पैपराजी का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया।

सलमान खान ने पैपराजी फोटोग्राफर्स की आलोचना की थी

मानुषी की पैपराजी के साथ यह बातचीत बीते शनिवार 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार वाले एपिसोड में सलमान खान द्वारा एक्ट्रेसेस की बेढंगी फोटोज के मुद्दे पर बात करने के कुछ समय बाद हुई है। अभिनेता ने कुछ पैपराजी फोटोग्राफर्स की आलोचना की थी जो महिलाओं की अजीब एंगल से तस्वीरें लेते हैं और फिर ऐसी फोटोज को सोशल मीडिया पर फैलाते हैं।

कई एक्ट्रेसेस इस मुद्दे पर उठा चुकी हैं आवाज

मानुषी अब उन एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई हैं जिन्होंने पैपराजी द्वारा फीमेल सेलिब्रिटीज की तस्वीरें लेने के तरीके पर आवाज उठाई है।

पैपराजी पर जान्हवी कपूर भी साध चुकी हैं निशाना। एक्टेस ने एक पॉडकास्ट में कहा कि कैमरे के सामने आना उनके पेशे का हिस्सा जरूर है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि किसी भी एंगल से तस्वीरें लेना उचित हो जाता है। उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि कलाकार जब किसी खास तरह की ड्रेस पहनकर बाहर निकलते हैं तो इसका मतलब ये नहीं होता कि वो किसी भी तरह की तस्वीरों के लिए तैयार हैं। इस तरह की गतिविधियां कलाकारों के आत्मसम्मान को प्रभावित करती हैं।

नेहा भसीन, नेहा धूपिया, आयशा खान, रश्मि देसाई, शनाया कपूर और अन्य जैसी कई सेलिब्रिटीज ने पहले भी उन एंगल से तस्वीरें लेने पर आपत्ति जताई है जिनसे उन्हें असहजता महसूस होती है।

वहीं, काम की बात करें तो मानुषी को आखिरी बार 'तेहरान' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने जॉन अब्राहम और नीरू बाजवा के साथ काम किया था। 29 साल की इस एक्ट्रेस ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग