22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘काजी भाई ने ऐसा क्या बिगाड़ दिया?’ Bigg Boss 20 में रीति तिवारी के बिहेवियर पर आवेज दरबार ने लगाई क्लास

Awez Darbar Qazi Support: बिग बॉस 20 में रीति तिवारी के बिहेवियर पर आवेज दरबार ने नाराजगी जताई है। उन्होंने काजी तौकीर को सपोर्ट करते हुए रीति के व्यवहार को ‘अननेसेसरी’ बताया।
2 min read
Google source verification
Awez Darbar Qazi support

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी के व्यवहार पर भड़के आवेज दरबार (सोर्स: Instagram-reviewmistry/ X- @gharkekalesh)

Awez Darbar Reaction:बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स के बीच चल रही बहस और टकराव पर अब सोशल मीडिया सेलेब्स भी अपनी राय देने लगे हैं। हाल ही में आवेज दरबार ने रीति तिवारी के बिहेवियर पर नाराजगी जताते हुए काजी तौकीर को सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि रीति ने जिस तरह काजी से बात की, वह उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और उन्हें यह व्यवहार बेवजह लगा।

काजी के सपोर्ट में उतरे आवेज दरबार

आवेज दरबार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बिग बॉस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह आमतौर पर ऐसे वीडियो नहीं बनाते, लेकिन रीति का काजी के साथ बात करने का तरीका देखकर उन्हें प्रतिक्रिया देने की जरूरत महसूस हुई। आवेज ने कहा, “मुझे बुरा लगा, जिस तरीके से रीति ने काजी भाई से बात की। मुझे अच्छा नहीं लगा और बहुत अननेसेसरी था।” इसके बाद उन्होंने रीति से सवाल करते हुए पूछा कि आखिर वह काजी को लेकर इतनी इनसिक्योर क्यों हैं और काजी ने उनका क्या बिगाड़ दिया है।

‘बिग बॉस इनको कर दो घर से बाय-बाय’

आवेज ने आगे रीति के व्यवहार पर तंज कसते हुए कहा कि काजी के साथ इस तरह पेश आने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने बिग बॉस से रीति को घर से बाहर करने की बात भी कही।

आवेज ने काजी को अपना पूरा सपोर्ट देते हुए कहा कि वह उनके साथ हैं और उन्हें उम्मीद है कि काजी ही शो जीतेंगे। उनका यह वीडियो अब बिग बॉस फैंस के बीच चर्चा में है। हालांकि, आवेज की यह प्रतिक्रिया रीति और काजी के बीच हुई घटना को लेकर उनकी निजी राय है। उनके बयान से यह साफ है कि वह इस मामले में काजी के पक्ष में खड़े नजर आए।

बिग बॉस 20 अब अपने तीसरे हफ्ते में

बिग बॉस 20 अब अपने तीसरे हफ्ते में है, और पहले दो हफ्तों में ही कंटेस्टेंट्स ने घर में इतना ड्रामा किया है कि दर्शक अपने पसंदीदा और नापसंद कंटेस्टेंट्स को आसानी से चुन सकते हैं। हाल ही में हुए 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स पर काजी तौकीर के प्रैंक का खुलासा किया, जिससे घर वाले उनके खिलाफ हो गए। जहां सबने उनकी आलोचना की, वहीं रीति तिवारी ने उन्हें बुरा-भला कहा और गालियां भी दीं, जो दर्शकों को पसंद नहीं आया और उनको ऑनलाइन ट्रोल करना शुरू कर दिया।