
Dongri Kidnapping Case: महाराष्ट्र के मुंबई के डोंगरी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें सचिन रानपिसे ने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से 2 लाख रुपए उधार लिए थे। लेकिन कुछ पेरशानी की वजह से समय पर वापस नहीं लौटा पाया और कुछ दिनों की मोहलत मांगी, लेकिन आरोपी ने ऐसा नहीं किया और तुंरत पैसे वापस देने की बात कहने लगा। इसके बाद आरोपी सचिन को डराने-धमकाने और किडनैप करने की साजिश रच डाला।
जानकारी के मुताबिक, 8 से 10 जून के बीच सचिन को डोंगरी के एमएम रेजीडेंसी लॉज के कमरा नंबर 104 में जबरन बंद रखा गया। इस दौरान उसे करीब 48 घंटे तक खाने पीने के लिए कुछ नहीं दिया गया था। आरोपियों ने उसे चमड़े के बेल्ट से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने उसे नग्न करके लॉज के कॉरिडोर में घूमने पर मजबूर किया।
11 जून को सचिन किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागा और सीधे डोंगरी पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। हालांकि सीसीटीवी से कोई खास सुराग नहीं मिला, लेकिन लोकल मुखबिरों की मदद से पुलिस ने मजगांव इलाके में जाल बिछाकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अब्दुल्ला शौकत भुसारी 21, जुनैद कयमुद्दीन खान 26, मोहम्मद साद पठान 26, अराफात हशम खनानी 24 और साहिल शेख 25 हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सामान भी बरामद कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। डोंगरी पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।