
(मुम्बई): मायानगरी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने लोकल ट्रेन जहां दशहरे के दिन देरी से चली, वहीं सेंट्रल रेलवे के स्वच्छ भारत अभियान के दावों को ताक पर रख देने वाली ताजा तस्वीर भी सामने आई है। शिवसेना की परंपरागत दशहरा रैली के दिन रात चलने वाली लोकल ट्रैन के कोच में गंदगी दिखने के साथ कोच का स्लाइडिंग डोर अंदर से गुटखे के पीक से रंगा नजर आया।
पत्रिका ने उजागर की सच्चाई...
विदित हो कि रात में 10.18 बजे घाटकोपर पहुंचने वाली लोकल ट्रेन के लगेज कोच में दिखाई दिया कि स्वच्छ्ता की बांट जोहने वाली सेंट्रेल रेलवे स्वच्छता के झूठे दावे कर रही है। विदित हो कि शिवसेना की परंपरागत आयोजित रैली की कवरेज करके कंजूरमार्ग तक जाने वाले पत्रिका के संवाददाता ने गंदगी की एक बोलती तस्वीर अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली।
टाइम टेबल के समय से नहीं चलती लोकल...
स्वच्छ भारत अभियान में खुद को शामिल होने का दावा करने वाली सेंट्रल रेलवे की लोकल 10.36 बजे कंजूरमार्ग स्टेशन पहुंची, जो कल्याण तक ही जा रही थी। जबकि लोकल का कंजूरमार्ग पहुंचने का टाइम स्टेशन पर लगे टाइम बोर्ड के अनुसार 10.25 दिखा रहा है। गौरतलब है कि अधिकतर समय से लोकल ट्रेन चलने का दावा करने वाली सेंट्रल रेलवे गुरुवार की रात दशहरा के दिन देरी से चलीं।