वास्तव में एकनाथ खडसे मुख्यमंत्री फडणवीस के लिए गले की फांस बने हुए है। फडणवीस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को कहा फिट करें, इसे लेकर पसोपेश में हैं। ऐसे में खडसे को लेकर आए दिन नए नए शगूफे छोड़े जा रहे है। मंत्रिमंडल में खडसे को जगह देने के बजाय अब उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। पिछले दो वर्ष से एकनाथ खडसे मंत्रिमंडल से बाहर है। उन पर लगे सभी आरोपों से खडसे बरी हो चुके है। अब जब आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव सामने है तो खडसे समर्थकों की नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें कोई बड़ा पद देना जरुरी हो गया है।