डाकयार्ड स्थित भाऊचा धक्का पोर्ट पर बनकर खड़ी आंग्रिया क्रूज़ को आगामी शनिवार केंद्रीय शिपिंग मंत्री नितिन गडकरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नेवी के मराठा रेजिमेंट के एडमिरल कान्होजी आंग्रे के नाम से इस क्रूज़ का नामकरण किया गया है। 500 से अधिक यात्रियों की क्षमता वाले यह क्रूज़ का संचालन सी ईगल कंपनी द्वारा किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस क्रूज़ में 6 श्रेणी के टिकट बनाये गए है। शिप में ही खाने ,पीने , सोने आदि की व्यवस्था होगी। शिप में ही रेस्टारेंट , काफी शॉप , स्विमिंग पूल ,बार आदि मनोरंजन के लिए साधन उपलब्ध होगा। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 7 हजार रूपये न्यूनतम शुल्क सुनिश्चित किया गया है।