मुंबई

मुंबई: लोअर परेल में इमारत की चौथी मंजिल से लिफ्ट गिरी, कम से कम 12 जख्मी

Mumbai Lower Parel News: इस घटना के बारे में एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन (NM Joshi Marg Police) को सूचना दी गई। जिसके बाद अधिकारियों ने सभी मरीजों के बयान दर्ज किए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2023, 4:46 PM IST
Mumbai Lower Parel lift fall
कमला मिल के ट्रेड वर्ल्ड टॉवर में लिफ्ट गिरने से कई लोग जख्मी

Lower Parel Trade World Building Lift Collapse: मुंबई के लोअर परेल इलाके में आज (बुधवार) सुबह एक हैरान करने वाला हादसा हुआ है। लोअर परेल में 16 मंजिला इमारत की चौथी मंजिल से एक अचानक लिफ्ट गिर (Lift Collapsed in Lower Parel) गई। कमला मिल (Kamala Mill) के पास ट्रेड वर्ल्ड बिल्डिंग (Trade World Building) के सी-विंग में हुई इस घटना में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बिल्डिंग के सुरक्षा कर्मियों ने बचाया और पीड़ित खतरे से बाहर है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10.49 बजे हुई। लिफ्ट हादसे में हुए आठ लोगो को ग्लोबल अस्पताल भेजा गया। जबकि एक को केईएम अस्पताल ले जाया गया है। वहीँ, चार अन्य मामूली घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरुरत नहीं पड़ी। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़े-Maharashtra: एक्सपेरिमेंट या कुछ और... औरंगाबाद में हकीम के घर ब्लास्ट, NIA-ATS को दी गई जानकारी

ग्लोबल अस्पताल (Global Hospital) के एक डॉक्टर ने बताया कि चार महिला और सात पुरुष मरीजों को अस्पताल लाया गया था। उनमें से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई थी। एक्स-रे निकालने पर किसी को फ्रैक्चर नहीं हुआ था।

ग्लोबल अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान प्रतीक शिंदे, अमियात शिंदे, प्रियंका चव्हाण, राशिद, प्रियंका पाटिल, सुधीर सहारे, मयूर गोरे और तृप्ति कुबल के तौर पर हुई। सभी की उम्र 20 से 46 के बीच है। जबकि 48 वर्षीय किरण विश्वनाथ को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर है।

इस घटना के बारे में एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन (NM Joshi Marg Police) को सूचना दी गई। जिसके बाद अधिकारियों ने सभी पीड़ितों के बयान दर्ज किए।

Published on:
Also Read
View All
दाऊद के भाई के जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश, ED ने उपद्रवियों पर दर्ज कराई FIR

दूसरी बार मां बनने के 36 दिन बाद ही सेट पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण! शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग

​​​​​PM मोदी को जन्मदिन की बधाई देने पर नाती का सुशील कुमार शिंदे ने किया बचाव, बोले- बैनर लगाने से क्या बिगड़ गया?

रामदास कदम का बड़ा आरोप: क्या बीजेपी को भी सताने लगा है एकनाथ शिंदे का डर? मनोज जरांगे पर साजिश रचने का आरोप

Maharashtra News: प्रेमी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका, हॉस्टल में थम गईं सांसें, हादसे में 4 दोस्तों की हुई थी मौत