23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: एक्सपेरिमेंट या कुछ और… औरंगाबाद में हकीम के घर ब्लास्ट, NIA-ATS को दी गई जानकारी

Aurangabad Blast: पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 21 Jun 2023, 4:00 PM IST

Aurangabad blast police_van.jpg

औरंगाबाद में घर के अंदर धमाका, 1 जख्मी

Maharashtra Aurangabad News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले (Sambhaji Nagar) के कन्नड़ तालुका (Kannad) में मंगलवार को एक घर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट से गांव के लोग थर्रा उठे। बताया जा रहा है कि यह धमाका नीम-हकीम समीर शेख सलीम (Sameer Shaikh Salim) के घर हुआ था, जिसमें वह गंभीर घायल हुए है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका नागपुर गांव (Nagapur Village) में शेख सलीम के आवास पर उस समय हुआ जब वह कथित तौर पर रसायनों के साथ प्रयोग कर रहा था। पुलिस ने सलीम को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मामले की जांच-पड़ताल चल रही है। धमाके के संदिग्ध होने की वजह से घटनास्थल पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। यह भी पढ़े-पुणे: MPSC टॉपर दर्शना पवार की मौत की गुत्थी सुलझी, राजगढ़ किले से आरोपी दोस्त भागा

पुलिस ने आशंका जताई है कि धमाका तब हुआ होगा जब सलीम कुछ दवाइयां बनाने के लिए केमिकल मिला रहा था। धमाके के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

संभाजी नगर पुलिस ने महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सहित अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों को इस घटना की सूचना दी है। अधिकारियों के अनुसार, सलीम धमाके की वजह से जला है और अभी बयान देने की स्थिती में नहीं है।

हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी। दरअसल पुलिस इस मामले में आतंकी एंगल का भी शक जता रही है। मौके से बरामद केमिकल को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया हैं।

संभाजी नगर ग्रामीण के एसपी महेश केवानिया (Mahesh Kewaniya) ने धमाके के संबंध में कहा, “यह घटना मंगलवार दोपहर की है। शेख सलीम डॉक्टर नहीं है लेकिन हकीम के तौर पर इलाके में लोगों का इलाज करता था। हालांकि उसके पास इसका कोई सर्टिफिकेट नहीं है। हमें संदेह है कि जब वह किसी दवा के लिए प्रयोग कर रहा था तो धमाका हुआ। हम अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। हम मामले की सभी एंगल से जांच कर रहे हैं।” उन्होंने कहा “हमने घटना के बारे में राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को सूचित कर दिया है। जांच चल रही है।“

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग