मुंबई

मुंबई को मिलेगी ट्रैफिक से राहत, दिसंबर तक नया पुल शुरू होने से महालक्ष्मी का लंबा डिटूर होगा खत्म

Mahalaxmi pylon completed BMC: मुंबई के महालक्ष्मी में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने वाले नए केबल-स्टेड ब्रिज का 78.5 मीटर ऊंचा पायलन बनकर तैयार हो गया है। बीएमसी का लक्ष्य इस 4-लेन ब्रिज को 31 दिसंबर 2026 तक शुरू करना है।
2 min read
Aug 14, 2026
Mahalaxmi pylon completed BMC
महालक्ष्मी केबल-स्टेड ब्रिज का 78.5 मीटर ऊंचा पायलन तैयार, फोटो सोर्स- एक्स ( @DelayMeter_IN )

Mahalaxmi cable stayed bridge news: महालक्ष्मी क्षेत्र में रोज लगने वाले ट्रैफिक जाम से जूझ रहे वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने नए केबल-स्टेड ब्रिज (Cable-Stayed Bridge) के 78.5 मीटर ऊंचे पायलन का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह नया चार लेन का पुल महालक्ष्मी ग्राउंड को सीधे सात रास्ता (Saat Rasta) से जोड़ेगा, जिससे पुराने महालक्ष्मी रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) पर गाड़ियों का दबाव काफी कम हो जाएगा। बीएमसी प्रशासन अब बचे हुए निर्माण कार्य को गति देकर 31 दिसंबर 2026 तक इसे यातायात के लिए खोलने की तैयारी में जुटा है।

क्यों पड़ी नए ब्रिज की जरूरत?

शहर भर के पुराने और जर्जर पुलों के स्ट्रक्चरल ऑडिट के बाद बीएमसी की स्थायी समिति ने महालक्ष्मी में इस नए पुल के निर्माण को मंजूरी दी थी। यह नया केबल-स्टेड ब्रिज वेस्टर्न रेलवे ट्रैक्स के ऊपर बने पुराने ईस्ट-वेस्ट स्ट्रक्चर की जगह लेगा। यह ब्रिज वेस्ट में रेसकोर्स के पास केशवराव खाड़े मार्ग से शुरू होगा, पश्चिम रेलवे की पटरियों के ऊपर से गुजरते हुए पूर्व में केशवराव खाड़े मार्ग पर शिरीन टॉकीज के पास उतरेगा। इसके साथ ही निर्माण पूरा होने पर यह सात रास्ता को महालक्ष्मी ग्राउंड से सीधे जोड़ेगा। आगे चलकर यह तटीय सड़क (Coastal Road) पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी एक प्रमुख लिंक मार्ग साबित होगा।

प्रोजेक्ट की मुख्य बातें

नए पुल की कुल लंबाई 803 मीटर होगी। इसमें 165 मीटर का हिस्सा केबल-स्टे ब्रिज के रूप में बनाया जाएगा, जबकि 85 मीटर बैक स्पैन का हिस्सा होगा। पुल की सामान्य चौड़ाई 17.2 मीटर रखी गई है, जबकि रेलवे वाले हिस्से में इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 23 मीटर की जाएगी। इस पुल पर वाहनों के लिए चार लेन होंगी, जिससे यातायात को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा और लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। परियोजना को पूरा करने की अंतिम समय-सीमा 31 दिसंबर 2026 तय की गई है।

प्रशासन की स्थिति और वर्तमान स्टेटस

बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हमने ब्रिज के 78.5 मीटर ऊंचे पायलन के साथ-साथ पश्चिमी हिस्से का स्पैन पूरा कर लिया है। अब पूर्व की तरफ 165 मीटर लंबे स्पैन के निर्माण के लिए रेलवे ब्लॉक की अनुमति का इंतजार है।" अधिकारी ने आगे कहा कि ट्रैफिक विभाग के साथ तालमेल बिठाकर इस साल 31 दिसंबर तक पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

Updated on:
14 Aug 2026 12:53 pm
Published on:
14 Aug 2026 12:53 pm
Also Read
View All
‘बंगाल से कोई कनेक्शन नहीं रखने वालों को बुलाते हैं, मैं तो छोटा आर्टिस्ट हूं’, KIFF में न बुलाए जाने पर बोले मिथुन चक्रबर्ती

88 घंटे चले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पहली बार बोले NSA अजित डोभाल, डिस्कवरी की डॉक्यूमेंट्री में हुआ खुलासा, बोले- भारत कमजोर नहीं

कौन थे मिचील वांडेवीर्ट? डॉक्टरों ने कहा था 12 साल जिएंगे, ‘पा’ वाली बीमारी से 28 साल में मौत

बंटवारे का दर्द दिखाती हैं ये फिल्में, रिश्तों और अपनों से जुदाई की कहानी करती हैं बयां, देख हो जाएंगे इमोशनल

‘बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है गोविंदा’, सुनीता आहूजा ने पति को कहा ‘शुगर डैडी’, जानें पूरा मामला