मुंबई

Mumbai Metro 11: 24 किमी लंबाई, 19 भूमिगत स्टेशन, 23487 करोड़ खर्च… वडाला से गेटवे ऑफ इंडिया तक दौड़ेगी मेट्रो

Mumbai Metro Line-11: मुंबई मेट्रो लाइन 11 को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम फडणवीस ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में मेट्रो ग्रीन लाइन के विस्तार की घोषणा की है।

2 min read
Mar 08, 2026
मुंबई मेट्रो-11 अपडेट (File Photo/FB)

मुंबई में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र के 2026-27 के बजट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेट्रो लाइन 11 (Green Line) में अहम बदलावों की घोषणा की। पहले यह लाइन केवल वडाला से गेटवे ऑफ इंडिया तक प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे पूर्व-पश्चिम के साथ-साथ उत्तर-दक्षिण मुंबई को जोड़ने के लिए धारावी और बांद्रा टर्मिनस तक बढ़ा दिया गया है।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र बजट: किसानों की कर्ज माफी, 50 लाख रोजगार से अजित पवार के भव्य स्मारक तक, फडणवीस सरकार की 10 बड़ी घोषणाएं

23487 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

मुंबई मेट्रो लाइन 11 पूरी तरह से भूमिगत (Underground) होगी। इस विस्तार के बाद परियोजना की कुल अनुमानित लागत 23,487 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। पहले इस मार्ग की लंबाई 17.5 किमी थी, जिसमें अब 6.9 किमी की अतिरिक्त वृद्धि की गई है, जिससे यह कुल 24.4 किलोमीटर लंबी हो जाएगी।

5 नए स्टेशन शामिल

जानकारी के अनुसार, इस विस्तार के साथ ही मेट्रो लाइन 11 के रूट पर पांच नए स्टेशन जोड़े गए हैं, जिससे स्टेशनों की कुल संख्या 14 से बढ़कर 19 हो गई है। नए प्रस्तावित स्टेशनों में चुनाभट्टी, सायन, मध्य धारावी, बांद्रा पश्चिम और बांद्रा टर्मिनस शामिल है।

मुंबई मेट्रो लाइन 2बी, 3 और 4 से होगी कनेक्ट

इस नए बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यात्रियों को 'इंटरचेंज' की सुविधा के रूप में भी मिलेगा। धारावी स्टेशन पर यह लाइन मुंबई मेट्रो लाइन 3 (Aqua Line) से जुड़ेगी, जिससे यात्रियों के लिए कोलाबा, बीकेसी (BKC) और सीप्ज़ (SEEPZ) जाना आसान होगा। जबकि बांद्रा पश्चिम स्टेशन के जरिए यह लाइन 2B से जुड़ेगी, जो अंधेरी और मानखुर्द की ओर कनेक्टिविटी देगी। इसके साथ ही वडाला स्टेशन पर यह लाइन मेट्रो 4 (वडाला-कासरवडवली) से जुड़ेगी, जिससे पूर्वी उपनगरों और ठाणे के यात्रियों को दक्षिण मुंबई तक अधिक आसानी से पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

ऐसा होगा मुंबई मेट्रो लाइन 11 का रूट

इस मेट्रो लाइन पर स्टेशनों की संख्या 14 से बढ़ाकर 19 कर दी जाएगी। नए प्रस्ताव के तहत चुनाभट्टी, सायन, मध्य धारावी, बांद्रा पश्चिम और बांद्रा टर्मिनस ये पांच नए स्टेशन जोड़े गए हैं।

पहले इस लाइन पर अनिक बस डिपो, सीजीएस बस कॉलोनी, गणेश नगर, बीपीटी अस्पताल, शिवड़ी, हाजी बंदर, बंदर कोल डिपो, रे रोड, भायखला, नागपाड़ा, भेंडी बाजार, क्रॉफर्ड मार्केट, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, हॉर्निमन सर्कल और एसपीएम सर्कल जैसे स्टेशन प्रस्तावित थे। इसके बाद यह लाइन गेटवे ऑफ इंडिया के पास समाप्त होने वाली थी।

ये भी पढ़ें

11 दिन में घूमे उज्जैन, मथुरा, हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर और वैष्णो देवी, क्या है रेलवे का स्पेशल पैकेज

Published on:
08 Mar 2026 04:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर