6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 दिन में घूमे उज्जैन, मथुरा, हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर और वैष्णो देवी, क्या है रेलवे का स्पेशल पैकेज

Bharat Gaurav Train: महाकालेश्वर और उत्तर भारत दर्शन यात्रा 10 रात व 11 दिन का भ्रमण पैकेज है, जो 25 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 06, 2026

Bharat Gaurav Tourist Train

Bharat Gaurav Tourist Train (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

भारतीय रेल श्रद्धालुओं के लिए महाकालेश्वर और उत्तर भारत दर्शन यात्रा हेतु भारत गौरव ट्रेन चलाएगी। जो श्रद्धालु महाकालेश्वर और उत्तर भारत के अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए यह विशेष रेल चलाई जा रही है। इस यात्रा की योजना और संचालन भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा किया जाएगा। इस पूरे पैकेज की शुरुआती कीमत 19,990 रुपये है।

महाकालेश्वर और उत्तर भारत दर्शन यात्रा 10 रात व 11 दिन का भ्रमण पैकेज है, जो 25 अप्रैल 2026 से 5 मई 2026 तक चलेगा। इस यात्रा में उज्जैन-मथुरा-हरिद्वार-ऋषिकेश-अमृतसर-वैष्णो देवी और वापसी शामिल है। इसकी बुकिंग के लिए यहां डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

भारत गौरव एक्सप्रेस 25 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे पुणे के दौंड स्टेशन से रवाना होगी और 5 मई 2026 को रात 20.30 बजे वापस दौंड स्टेशन पहुंचेगी। यात्री पुणे, लोणावला, कर्जत, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा और उज्जैन से ट्रेन में चढ़ और उतर सकते हैं। यात्रियों के लिए मथुरा, हरिद्वार, अमृतसर और वैष्णो देवी में ठहरने की व्यवस्था रहेगी।

इस विशेष ट्रेन में 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (2 AC), 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3 AC ), 7 शयनयान श्रेणी (स्लीपर), 2 पावर यान और 1 पैन्ट्री यान सहित कुल 14 एलएचबी डिब्बे होंगे।

बता दें कि भारत सरकार की ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय देश के विभिन्न हिस्सों से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन थीम आधारित ट्रेनों का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को देश-विदेश के यात्रियों के समक्ष प्रस्तुत करना है। इससे संबंधित अधिक जानकारी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर उपलब्ध है।