6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल में भर्ती हुआ ‘बिग बॉस’ का ये कंटेस्टेंट, गंभीर चोट के बाद हुई सर्जरी

Rajat Dalal Surgery After Injury: 'बिग बॉस' और 'द 50' जैसे शोज में नजर आ चुके कंटेस्टेंट इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस के लिए कंटेस्टेंट ने सर्जरी के बाद अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

3 min read
Google source verification
Rajat Dalal Surgery After Injury

Rajat Dalal Surgery After Injury (सोर्स- एक्स)

Rajat Dalal Surgery After Injury: रियलिटी शो और सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले रजत दलाल इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अस्पताल से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें देखकर उनके फैंस चिंतित हो गए। तस्वीरों में राजत अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक प्रेरणादायक कैप्शन भी लिखा, जिससे यह साफ था कि वह किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

शो के दौरान लगी गंभीर चोट (Rajat Dalal Surgery After Injury)

दरअसल राजत दलाल को चोट रियलिटी शो 'द 50' की शूटिंग के दौरान लगी। जानकारी के मुताबिक शो के पहले ही टास्क के समय उनके दाहिने हाथ की कोहनी में गंभीर चोट आ गई थी। मेडिकल जांच में सामने आया कि उनके ट्राइसेप्स टेंडन में गहरा कटाव हो गया है, जिसे मेडिकल भाषा में ‘फुल-थिकनेस टेंडन टियर’ कहा जाता है।

डॉक्टरों के अनुसार इस तरह की चोट में मांसपेशियों को हड्डियों से जोड़ने वाला टेंडन आंशिक या पूरी तरह फट जाता है। इससे हाथ की ताकत और मूवमेंट पर असर पड़ सकता है और काफी दर्द भी होता है।

दर्द के बावजूद पूरा किया शो (Rajat Dalal Surgery After Injury)

चोट लगने के बावजूद राजत दलाल ने शो को बीच में छोड़ने का फैसला नहीं किया। उन्होंने अपनी डेडिकेशन को दिखाते हुए सभी टास्क पूरे किए। बताया जा रहा है कि शुरुआती चोट लगभग 2.8 सेंटीमीटर की थी, लेकिन बाद में एक और टास्क के दौरान यह बढ़कर करीब 3 सेंटीमीटर तक पहुंच गई।

इतनी गंभीर चोट के बावजूद राजत का हौसला कम नहीं हुआ। उन्होंने पहले पूरा शो खत्म किया और उसके बाद इलाज का फैसला लिया। यही वजह है कि शो के खत्म होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

सर्जरी के बाद दी फैंस को जानकारी

राजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर मेडिकल रिपोर्ट और एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने पूरी स्थिति के बारे में बताया। वीडियो में उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी थी, लेकिन वह शो के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहते थे।

उन्होंने बताया कि अब आखिरकार उनकी सर्जरी हो चुकी है और ऑपरेशन सफल रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब उनकी सेहत पहले से बेहतर है और धीरे-धीरे वह रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं।

फैंस ने जताई चिंता और दुआएं

जैसे ही राजत की अस्पताल वाली तस्वीरें सामने आईं, उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर करनी शुरू कर दी। कई लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। वहीं कुछ फैंस ने उनके जज्बे की भी तारीफ की कि इतनी चोट के बावजूद उन्होंने शो को बीच में नहीं छोड़ा।

टेंडन टियर क्या होता है?

टेंडन टियर एक ऐसी मेडिकल स्थिति है जिसमें मांसपेशियों को हड्डियों से जोड़ने वाला मजबूत रेशेदार ऊतक फट जाता है। यह चोट अक्सर अचानक झटके, भारी दबाव या खेल-कूद के दौरान लग सकती है। इसके कारण प्रभावित हिस्से में दर्द, सूजन और कमजोरी महसूस होती है। कई मामलों में सर्जरी ही इसका सबसे प्रभावी इलाज माना जाता है।

फिलहाल राजत दलाल की सर्जरी सफल होने के बाद उनके फैंस राहत महसूस कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि कुछ समय के आराम और फिजियोथेरेपी के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से अपने काम पर लौटेंगे।