मुंबई

Mumbai News: मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़े 5 लोग हुए गिरफ्तार

मुंबई पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दाऊद गिरोह के गिरोह के लोगों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। एक अधिकारी ने बताया कि हाल ही में एईसी ने गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट और कारोबारी रियाज भाटी को रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

2 min read
Oct 11, 2022
Dawood Ibrahim

मुंबई पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने जबरन वसूली के एक मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की ‘डी’ कंपनी से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना की जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में पुलिस के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट और कारोबारी रियाज भाटी को रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। सभी पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत केस दर्ज किया था।

इस मामले में अधिकारी ने आगे बताया कि केस की आगे की जांच के दौरान फिरोज, अजय गंडा, समीर खान, पापा पठान और अमजद रेडकर की भूमिका सामने आई थी, तदनुसार सभी पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रियाज भाटी और सलीम फ्रूट की तरफ से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद एक बिजनेसमैन ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके बाद इन पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। यह भी पढ़ें: Pune News: फर्जी आईडी से IIT छात्र का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर दिया वायरल करने की धमकी, युवक ने किया सुसाइड

बता दें कि दाऊद के दोनों सदस्यों ने बिजनेसमैन से रोल रॉयस कार की मांग की थी। पुलिस ने पहले बताया था भाटी ने वर्सोवा के एक बिजनेसमैन को धमकी दी और उससे 30 लाख रुपये कीमत की एक कार और लगभग साढ़े सात लाख रुपये की नकदी की मांग की थी। इब्राहिम का करीबी छोटा शकील और उसका रिश्तेदार सलीम फ्रूट को भी एफआईआर में नामजद किया गया था।

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने रियाज भाटी को अंधेरी पूर्व से गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी रियाज भाटी को रंगदारी, जमीन हड़पने और फायरिंग सहित कई मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसने साल 2015 और 2020 में फर्जी पासपोर्ट के जरिए देश से भागने की भी प्रयास किया था।

मई में गिरफ्तार हुआ था छोटा शकील: बता दें कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस साल मई के महीने में छोटा शकील को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस ने इसके बाद से ही डी गैंग पर नकेल कसना शुरू कर दिया था। हाल ही में दाऊद गैंग के एक और गुर्गे गैंगस्टर रियाज भाटी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Updated on:
11 Oct 2022 04:38 pm
Published on:
11 Oct 2022 04:35 pm
Also Read
View All