24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रजत सूद के कॉमेडी शो में बवाल, ‘जल्दी कर, पनवेल निकलना है’ बोलने पर प्रोफेसर ने स्टूडेंट का पकड़ा कॉलर- VIDEO

Rajat Sood Comedy Show: अहमदाबाद की निरमा यूनिवर्सिटी में रजत सूद के कॉमेडी शो के दौरान प्रोफेसर पर छात्र का कॉलर पकड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है।
2 min read
Google source verification
Rajat Sood viral video

रजत सूद के शो में प्रोफेसर और छात्र के बीच हुआ विवाद (सोर्स: instagram-RajatSood)

Rajat Sood Viral Video: अहमदाबाद में कॉमेडियन रजत सूद के स्टैंड-अप शो के दौरान कथित तौर पर एक प्रोफेसर और छात्र के बीच विवाद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रोफेसर एच.के. पटेल एक छात्र का कॉलर पकड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि छात्र ने ऑडियंस से ‘गोलमाल 3’ का डायलॉग ‘जल्दी कर, पनवेल निकलना है’ चिल्लाया था, जिसके बाद प्रोफेसर ने उसे स्टेज पर बुलाया।

छात्र के कमेंट के बाद बढ़ा मामला

वायरल वीडियो में प्रोफेसर एच.के. पटेल कॉमेडियन रजत सूद के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। वीडियो के मुताबिक, इसी दौरान ऑडियंस में मौजूद एक छात्र ने ‘गोलमाल 3’ का डायलॉग ‘जल्दी कर, पनवेल निकलना है’ चिल्लाया। इसके बाद प्रोफेसर ने छात्र को स्टेज पर बुलाया।

प्रोफेसर ने छात्र से पूछा कि वह क्या बोल रहा था। इसके बाद वीडियो में वह छात्र का कॉलर पकड़ते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान कथित तौर पर उन्होंने छात्र से कहा कि वह किसी भी हद तक जा सकते हैं और अगर कोई छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस में किसी फैकल्टी मेंबर का अपमान करने की हिम्मत करता है तो उसे यूनिवर्सिटी से हमेशा के लिए जाना पड़ सकता है।

प्रोफेसर ने बताया यूनिवर्सिटी का अंदरूनी मामला

खबरो के मुताबिक, एनएसयूआई नेता वेदांतसिंह तोमर ने घटना के बाद प्रोफेसर एच.के. पटेल से संपर्क किया था। दरअसल, प्रोफेसर ने अपने व्यवहार को सही ठहराया और इसे यूनिवर्सिटी का अंदरूनी मामला बताया।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने छात्र के कमेंट को अनुचित बताया, जबकि कुछ ने प्रोफेसर के छात्र का कॉलर पकड़ने पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने रेडिट पर लिखा कि प्रोफेसरों को इस तरह प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए, जबकि दूसरे यूजर ने छात्र के कमेंट को अपमानजनक बताते हुए कहा कि उसने मजाक की सीमा पार कर दी थी।

टेक्नोफोरा कार्यक्रम में हुआ मामला

बताया जा रहा है कि ये घटना यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन डिपार्टमेंट के छात्रों की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘टेक्नोफोरा’ के दौरान हुई। कार्यक्रम में रजत सूद का स्टैंड-अप कॉमेडी शो भी शामिल था। फिलहाल रजत सूद की ओर से इस पूरे मामले पर सार्वजनिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक यूनिवर्सिटी ने भी घटना पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।