मुंबई

Mumbai : होली के जोश में होश खोना पड़ा भारी, 10 हजार से ज्यादा बाइकर्स पर एक्शन, 1 समुद्र में डूबा

Mumbai Holi 2023: मुंबई पुलिस ने मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दस हजार से ज्यादा बाइकर्स पर जुर्माना लगाया गया।

less than 1 minute read
Mar 08, 2023
ठाणे में सड़क हादसे में 3 की मौत (File)

Mumbai News: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में मंगलवार को होली (Holi 2023) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बीच शहर में होली के जश्न के बीच लापरवाही बरतने से कुछ हादसे भी हुए। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। पीड़ित परिवार के घर मातम पसर गया है। इस बीच, मुंबई पुलिस ने कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को होली खेलने के बाद समुद्र में नहाने गए 30 वर्षीय शख्स की डूबने से जान चली गई। हादसा मुंबई के जुहू चौपाटी पर शाम करीब 6:30 बजे हुआ, जहां मृतक अपने दोस्तों के साथ होली खेलने गया था। अधिकारियों ने बताया कि समुद्र में तैरने उतरे पीड़ित को पानी का सही अनुमान नहीं लगा और वह डूबने लगा। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से किसानों को बड़ा नुकसान, सीएम शिंदे ने दिया पंचनामा करने का निर्देश

वहीं, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को होली और शब-ए-बारात पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दस हजार से ज्यादा बाइकर्स पर जुर्माना लगाया गया। एक बयान के अनुसार, 10,000 से अधिक बाइकर्स को हेलमेट नहीं पहनने और 73 कार चालकों को शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए दंडित किया गया है। जबकि 65 बाइकर्स और 8 चौपहिया वाहन चालकों को शराब के नशे में गाड़ी चलाने के लिए पकड़ा गया। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग के लिए 746 बाइकर्स और बिना हेलमेट के 10,215 बाइकर्स का चालान काटा।

Published on:
08 Mar 2023 01:35 pm
Also Read
View All