महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें पुणे स्नातक, नागपुर स्नातक, पुणे शिक्षक, अमरावती शिक्षक और मराठवाड़ा स्नातक सीट शामिल हैं। तीनों दलों ने कुछ दिन पहले ही इन पांच सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने की योजना बनाई थी, लेकिन दो सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर सहमति नहीं बन पाई। उम्मीदवारी दाखिल करने की अंतिम तारीख मंगलवार थी, जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बावजूद अमरावती शिक्षक और मराठवाड़ा स्नातक सीट पर MVA के घटक दलों के बीच समझौता नहीं हो सका है।