7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान से मिलने का मीका सिंह ने बनाया खास नियम, बोले- ‘8-9 बजे के आसपास ही मिलूंगा’

Mika Singh Interview: मीका सिंह ने ‘बातें दिल से विद नविका कुमार’ में बताया कि वह सलमान खान से रात 8-9 बजे के बाद मिलना पसंद करते हैं। उन्होंने रात 1 बजे की मुलाकात और सलमान के रिलैक्स अंदाज का किस्सा भी सुनाया।
2 min read
Google source verification
Mika Singh Bigg Boss

रात 1 बजे मिलते हैं सलमान खान से मीका सिंह (सोर्स: X-@publicpurviewpk)

Salman Khan Late Night Meeting: सिंगर मीका सिंह ने सलमान खान से जुड़ी एक दिलचस्प बात शेयर की है। ‘बातें दिल से विद नविका कुमार’ में बातचीत के दौरान मीका ने बताया कि वह सलमान से मिलने के लिए रात का समय क्यों पसंद करते हैं। सिंगर के मुताबिक, बिग बॉस की शूटिंग से पहले सलमान खान काफी व्यस्त और मानसिक रूप से शो की तैयारी में डूबे रहते हैं। ऐसे में मीका उनसे रात 8-9 बजे के बाद मिलना पसंद करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार उनकी मुलाकात सलमान से रात 1 बजे के आसपास होती है, जब अभिनेता काफी रिलैक्स नजर आते हैं।

‘8-9 बजे के आसपास मिलूंगा’

मीका सिंह ने ये भी बताया कि उन्होंने सलमान खान से मिलने का अपना एक समय तय कर लिया है। सिंगर के मुताबिक, जब भी उन्हें सलमान से मिलना होता है, वह कोशिश करते हैं कि मुलाकात शाम के बाद हो।

मीका ने कहा, “तो मैंने ठान लिया कि जब भी मैं सलमान भाई को मिलूंगा, एक तो मैं 8-9 बजे के आसपास मिलूंगा। उससे पहले वो देखते नहीं हैं। वो ऐसे देख के, पता नहीं कहां देखते रहते हैं। कुछ करते रहते हैं वो।” मीका के मुताबिक, सलमान दिन में खास तौर पर तब व्यस्त रहते हैं, जब उन्हें बिग बॉस के सेट पर जाना होता है। वह शो होस्ट करने से पहले चाय या कॉफी पीते हैं और अपनी तैयारी में लगे रहते हैं। ऐसे समय में मीका को उनसे बातचीत करना सही नहीं लगता।

रात 1 बजे सलमान से मिलने का किया जिक्र

बातचीत के दौरान जब सलमान के शो के लिए मानसिक रूप से तैयार होने की बात सामने आई, तो मीका ने इससे सहमति जताई। उन्होंने बताया कि वह कभी-कभी अभिनेता से रात 1 बजे तक मिलते हैं।

मीका ने कहा, “मैं उनको मिलता हूं रात को 1 बजे।” सिंगर के मुताबिक, उस वक्त सलमान का अंदाज बिल्कुल अलग होता है। दिनभर के काम और शूटिंग खत्म होने के बाद वह काफी रिलैक्स नजर आते हैं और खुलकर बातचीत करते हैं।

‘पूरी बिरयानी पड़ती है, खाओ’

मीका ने देर रात सलमान से होने वाली मुलाकातों का एक और दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि ऐसे मौकों पर आसपास खाना भी रहता है और बिरयानी भी होती है। सलमान खुद उन्हें खाने के लिए कहते हैं।

मीका ने सलमान के बारे में कहा, "चिल्ड आउट होते हैं। पूरी बिरयानी पड़ती है। खाओ, खुद खिलाते रहते हैं।" मीका की ये बातें सलमान खान के उस अनौपचारिक अंदाज की झलक देती हैं, जो उनके बिग बॉस के होस्ट वाले व्यस्त शेड्यूल से अलग नजर आता है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग