मुंबई

‘गुजरात की समा और कश्मीर का आसिफ करेंगे बड़ा हमला…’, मुंबई पुलिस को फिर मिली धमकी

Mumbai News: हाल ही में एक शख्स ने खुद को दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़ा होने का दावा करते हुए मुंबई पुलिस को धमकीभरा फोन किया था।

2 min read
Nov 22, 2023
मुंबई को दहलाने की धमकी

Mumbai Threat Call: मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक और धमकी भरा कॉल आया है। फोन करने वाले ने मुंबई में बड़ा हमला करने की धमकी दी है। इसके चलते पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर है और जांच में जुट गया है। कॉल करने वाले शख्स की तलाश जारी है। यह पहली बार नहीं है जब मुंबई पुलिस को इस तरह की धमकी मिली है। पहले भी पुलिस को ऐसे कई कॉल आ चुके हैं जिनमें शहर को दहलाने का दावा किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, साउथ मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा फोन किया गया है। अज्ञात शख्स ने फोन पर बताया कि मुंबई में एक बड़ा कांड होने वाला है। मुंबई पुलिस को जुलाई में भी ऐसे धमकी भरे कॉल आए थे, जिसमें 26/11 जैसा आतंकी हमला दोहराने की धमकी दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कुछ जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कई थी। यह भी पढ़े-PM मोदी और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी, दाऊद गैंग के नाम से आया कॉल, 1 गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी भरा फोन मंगलवार रात मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आया था। इस कॉल को कंट्रोल रूम में तैनात महिला पुलिस अधिकारी ने उठाया और कॉल करने वाले से हर संभव जानकारी जुटाने की कोशिश की। फोन करने वाले शख्स ने दावा किया कि मुंबई पर बड़ा हमला होने वाला है।

एक अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले का दावा है कि गुजरात के जमालपुर में रहने वाली समा नाम की महिला आसिफ नाम के कश्मीरी के संपर्क में है, जो मुंबई में बड़ा कांड करने की योजना बना रहा है। फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम शोएब बताया और उसने दावा किया कि एटीएस अधिकारी भी उसे जानते है। उसने समा और आसिफ के फोन नंबर भी पुलिस को दिए हैं। मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मुंबई पुलिस को पहले भी कई धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। जांच में अधिकांश फर्जी कॉल होने की पुष्टि हुई। इससे पहले मंत्रालय को बम से उड़ाने और मुंबई लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी भी दी गई। कुछ मामलों में चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Published on:
22 Nov 2023 12:41 pm
Also Read
View All